फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lakhs stolen in two houses of Summadih village

सुम्माडीह गांव के दो घरों में लाखों की चोरी

Thu, 29 Oct 2020 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen in two houses of Summadih village
पवई। गांव सुम्माडीह में पंकज सिंह के घर के बगल में बने शौचालय के रास्ते से घर में घुसे चोरों ने जेवरात समेत दो लाख और सुधीर कुमार सिंह के घर से जेवरात समेत चार लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

पवई थाना के सुमहाडीह गांव निवासी पंकज सिंह घर के बगल में बने शौचालय के रास्ते से बुधवार रात घर में घुसे चोरों ने सोने की चेन, झुमका, मांगटीका, पाजेब और 30 हजारी नगदी समेत कुल दो लाख का समान चुरा ले गए। सुबह परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। पंकज ने थाने में तहरीर दी है। वहीं, दूसरी घटना सुधीर कुमार सिंह के घर हुई है। बुधवार रात घर में घुसे चोरों ने आलमारी का ताला तोड़कर दो सोने की चेन, छह अंगूठी, दो झुमका, एक टॉप्स, एक मांग टीका, चांदी की करधन, 19 हजार नगद, एलआईसी के पेपर और मार्कशीट सहित लगभग चार लाख का समान लेकर भाग निकले। रात में दो बजे घर चोरी की जानकारी पाकर परिजनों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed