फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lakhs stolen from the mobile shop in front of the police station

थाने के सामने मोबाइल की दुकान से लाखों की चोरी

Sat, 10 Oct 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from the mobile shop in front of the police station
लाटघाट। रौनापार थाने के सामने स्थित मोबाइल की दुकान का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने नकदी समेत लाखों का सामान पार कर दिया। पीड़ित दुकानदार ने घटना के बाबत थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया है।
विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी संजय गुप्ता पुत्र सागर गुप्ता थाने के सामने ही राज मोबाइल के नाम से दुकान खोल रखा है। वह दुकान से नई मोबाइल बेचने के साथ ही पुरानी मोबाइल की रिपेयरिंग भी करता है। शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा और अंदर गया तो सारा सामान बिखरा हुआ था। वहीं दुकान में सेंध कटी हुई थी। पीड़ित के अनुसार गल्ले से छह हजार रुपये नकद के साथ कई नए-पुराने मोबाइल, पावर बैंक मेमोरी कार्ड समेत लगभग तीन लाख का सामान गायब था। पीड़ित ने घटना के बाबत थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी है। वहीं एसओ नवल किशोर सिंह का कहना है कि चोरी की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। अभी जांच पड़ताल की जा रही है। जिस सेंध से चोरी की बात कहीं जा रही है वह काफी छोटा है। वहां से कोई घुस नहीं सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed