फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lack of sugarcane in the mill, crushing is not happening at full capacity

मिल में गन्ना का अभाव, पूरी क्षमता में नहीं हो रही पेराई

Wed, 23 Dec 2020 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Lack of sugarcane in the mill, crushing is not happening at full capacity
सठियांव। भरपूर मात्रा में गन्ना उपलब्ध न होने से दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव अपनी पूरी क्षमता से गन्ना पेराई नहीं कर सका। ऐसे में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका मुख्य कारण गन्ना पर्चियों में आ रही गड़बड़ियों को बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मिल को चालू हुए करीब एक पखवाड़ा बीत चुका है। बावजूद इसके आज तक पूरी क्षमता के साथ नहीं चल रहा। अभी भी 28300 क्विंटल गन्ने की क्रशिंग हो रही है। जबकि गन्ना क्रशिंग की पूरी क्षमता 35000 क्विंटल की है। विभाग की लापरवाही व किसानों की अन्यभिज्ञता के कारण चीनी मिल सठियांव में अब तक कुल 2343 पर्चियां हायल (निर्धारित तिथि समाप्त ) हो चुकी है। जो पर्चियां हायल हो गई हैं उनमें करीब एक लाख क्विंटल गन्ना होता। वहीं विभाग का कहना है कि हायल के पीछे कई कारण है, मैसेज की जानकारी, गन्ने की छिलाई व ढुलाई आदि है। पिछले वर्ष हायल पर्चियां 72 घंटे में पुन: चालू हो जाती थी।मिल के डायरेक्टर व गन्ना किसान राम अवध व सुरेंद्र सिंह की पर्ची अपरिहार्य कारणों से पांच दिसंबर को हायल हो गई और उसका क्या हुआ पता नहीं है। विभाग वाले आजकल का हवाला दे रहे हैं। कम क्रशिंग के चलते 15 मेगावाट की टरबाइन 12 मेगावाट (क्षमता) से चल रही है। जिसके कारण बिजली कम बन रहीं है,7 जो फैक्ट्री के नुकसान का एक कारण है। मुख्य गन्ना अधिकारी डा. विनय प्रताप सिंह ने बताया कि इस वर्ष एक सप्ताह से दस दिन लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed