फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Laborer's body found, family members expressed fear of murder

मजदूर का शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Wed, 06 Apr 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Laborer's body found, family members expressed fear of murder
आजमगढ़। थाना क्षेत्र के शमशाबाद के पास से गुजरी सिक्स लेन सर्विस रोड पर बुधवार की सुबह एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर तलाशी ली तो जेब में से आधार कार्ड व एक डायरी मिली। जिसके आधार पर उसकी पहचान हो गई। सूचना जब घर पर पहुंची तो परिजनों ने हत्या कर शव को छिपाने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानपुर चितवन गांव निवासी खरभन राम (52) पुत्र दयाराम लकड़ी काटने का काम करता था। बुधवार की सुबह उसका शव अहरौला थाना के शमशाबाद गांव से गुजरे सिक्स लेन के सर्विस रोड पर गमछे से ठका हुआ मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कवायद की। इस दौरान उसके जेब से आधार कार्ड व डायरी मिली। जिससे उसकी पहचान हुई और परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि अहरौला के सजनी गांव में सफेदा के पेड़ को काटने के लिए आरा मशीन मालिक आरिफ उसे लेकर गया था। बुधवार की सुबह जहां शव मिला वहां खरभन के पैर में मात्र एक चप्पल था। दूसरे चप्पल की तलाश की गई तो वह उस जगह पर मिला जहां लकड़ी की कटाई की जा रही थी। दूसरा चप्पल लकड़ी काटने के स्थान सजनी गांव में मिलते ही वहां काम कर रहे अन्य मजदूर फरार हो गए। मृतक की पत्नी गेदा देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया गया है। मृतक के पत्नी की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तो वहीं आरा मशीन मालिक आरिफ के आलवा दो अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिजनों की माने तो आरा मशीन मालिक का पुत्र आदिल ट्रैक्टर चला रहा था और इसी दौरान ट्रैक्टर खरभन पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई और शव को हादसा दिखाने के लिए उसे घटना स्थल से तीन किमी दूर ले जाकर सड़क पर फेंक दिया गया। मृतक चार पुत्री व एक पुत्र का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed