फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lab equipment gathering dust, no LT deployed for 10 years

Azamgarh News: लैब में उपकरण फांक रहे धूल, 10 सालों से एलटी की तैनाती नहीं

Fri, 26 Sep 2025 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:21 AM IST
सार

आजमगढ़ के बरदह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दस वर्षों से लैब टेक्नीशियन नहीं है। इसके कारण 20 गांवों के मरीजों को ब्लड जांच के लिए निजी सेंटरों पर जाना पड़ता है। repeated मांगों के बावजूद अब तक नियुक्ति नहीं हुई।

विज्ञापन
Lab equipment gathering dust, no LT deployed for 10 years
05 सीएचसी बरदह के ब्लड जांच केंद्र में बंद ताला। संवाद

विस्तार

आजमगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरदह से जुड़े करीब 20 गांवों के लोगों को सीएचसी पर ब्लड जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही है। 10 सालों से यहां लैब टेक्नीशियन की तैनाती नहीं होने से मरीजों को निजी पैथालॉजी सेंटर जाना पड़ रहा है। सीएचसी बरदह से खराट, बकेश, कुड़ीहर, हदीसा दयालपुर, भीरा, भूलनडीह, सहनूडीह, गोड़हरा, चौकी, उदियावां, छतरपुर सहित 20 से अधिक गांव जुड़े हुए हैं। इन गांवों की लगभग 50 हजार की आबादी इसी स्वास्थ्य केंद्र पर अपना इलाज कराने आती है। सीएचसी पर एक महिला डॉक्टर समेत कुल पांच डॉक्टर और एक एक्सरे टेक्नीशियन की तैनाती है। प्रतिदिन यहां पर 100 से 120 मरीज आते हैं।
विज्ञापन

मरीजों को परामर्श, दवा और एक्सरे जैसी सुविधा तो मिल जा रही है लेकिन ब्लड जांच की सुविधा नहीं मिल पाती है। करीब दस सालों से यहां पर लैब टेक्नीशियन नहीं हैं। 2021 में एक एलटी की तैनाती हुई लेकिन वह दो माह बाद ही यहां से चले गए। कोई एलटी न होने के कारण लैब में हमेशा ताला बंद रहता है। वर्षों से सारे उपकरण धूल फांक रहे हैं। लोगों को ब्लड जांच कराने के लिए निजी पैथालॉजी सेंटरों या 10 से 15 किमी दूर ठेकमा, लालगंज या मार्टीनगंज स्वास्थ्य केंद्र पर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

सीएचसी में लैब टेक्नीशियन के लिए कई बार पत्र भेजा गया लेकिन अभी तक किसी की तैनाती नहीं हुई। अगर यहां लैब टेक्नीशियन की व्यवस्था हो जाती तो मरीजों को राहत मिलती और जांच के लिए निजी सेंटरों पर नहीं जाना पड़ता। - डॉ. सोमेश रंजन मिश्रा, सीएचसी अधीक्षक बरदह।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed