{"_id":"586164b94f1c1b8640eec069","slug":"la-saiyaan-cobble-dinwan-last-joht-tor","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनवां बीते ला सइयां बटिया जोहत तोर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनवां बीते ला सइयां बटिया जोहत तोर...
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 27 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
15वां रंग महोत्सव 2016
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय साहित्य कला संस्थान की ओर से 15वें रंग महोत्सव 2016 का सोमवार को हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में भव्य शुभारंभ हुआ। महोत्सव का उद्घाटन जिलाधिकारी सुहास एलवाई और अभिनेता सुरेंद्र पाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान बलिया के कलाकारों ने भिखारी ठाकुर कृत बिदेसिया नाटक का जीवंत मंचन कर लोगों को मुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान से किया गया। असम से आए दीपा ग्रुप ने शिव वंदना प्रस्तुत किया। गोंडा के कलाकारों की ग्रुप डांस प्रस्तुति, स्थानीय ग्रुप रीद्म डांस एकेडमी की वेस्टर्न ग्रुप डांस प्रस्तुति देख दर्शक थिरक उठे। अर्चिशा त्रिपाठी ने शिव पार्वती तांडव नृत्य पेशकर वाहवाही लूटी। ओडिसा से आए कलाकारों ने लोकनृत्य पेशकर दर्शकों का मन मोह लिया गया। बलिया से आए जागरूक शिक्षण संस्थान ने बिदेसिया नाटक का सफल मंचन का दर्शकों का मन मोह लिया।
भिखारी ठाकुर कृत यह नाटक परदेस कमाने गए युवक और घर मौजूद उसकी पत्नी की भावनाओं पर आधारित है। दिनवां बीते ला सइयां बटिया जोहत तोर, रतिया बितेली जागि-जागि रे बिदेसिया.. गीत के साथ कलाकारों ने नाटक का जीवंत मंचन किया। गायक प्रभात सिंह, विजय प्यारे, साहिल आदि ने दर्शकों को अपनी प्रस्तुतियों पर झूमने के लिए विवश कर दिया। कार्यक्रम संयोजक नियोजन संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि आठ टीमें इस आयोजन में आ चुकी हैं और 27 से 28 दिसंबर में और भी टीमें आ जाएंगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेंद्र प्रसाद यादव, प्रबंधक सर्वोदय ग्रुप ऑफ एजूकेशनल इंस्टीट्यूशन, संयोजन अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, राघवेंद्र मिश्रा, शरद गुप्ता, नीलिमा श्रीवास्तव, उमंग मिश्रा, राहुल दीक्षित, राहुल भारद्धाज, चंद्रकांत यादव, मनोज बरनवाल, विजय लक्ष्मी मिश्रा, ज्योति प्रसाद श्रीवास्तव, अंबुज कुमार, सुशील साजन, हेमंत, राम साहब, मनोज अंगुरिया आदि लगे रहे। अभिषेक जायसवाल ने सभी का स्वागत किया।