फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   L-Three already on, then preparing to start L-Two

एल-थ्री पहले से चालू तो एल-टू शुरू करने की तैयारी

Sun, 04 Apr 2021 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
L-Three already on, then preparing to start L-Two
आजमगढ़। कोरोना के तेजी से बढ़ते सक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य महकमे ने कोविड अस्पतालों की तैयारी एक बार फिर शुरू कर दी है। अभी एल-वन को शुरू करने की योजना नहीं है लेकिन एल-टू के रूप में 100 शैय्या अतरौलिया अस्पताल को चिन्हित कर वहां तैयारियां जोरशोर से की जा रही है। वहीं एल-थ्री के रुप में चिह्नित राजकीय मेडिकल कालेज में भी बेड व स्टाफ को नए सिरे से व्यवस्थित किया जाना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पिछली बार से भी तेज है। पिछली बार जो स्थिति जून जुलाई में थी, वहीं स्थित इस बार अप्रैल माह में ही हो चुकी है। पॉजिटिव मरीजों की संख्या 200 के पार पहुंच चुकी है और प्रतिदिन 15 से 25 के बीच नए मरीज मिल रहे है। वहीं बाहरी के बजाए अब स्थानीय लोगों में संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। प्रतिदिन मिलने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीजों में आधे से अधिक स्थानीय है। स्थानीय लोगों में संक्रमण की शुरूआत ने स्वास्थ्य महकमे के कान खड़े कर दिए है। महकमा अब नए सिरे से तैयारियों में जुट गया है। इसके तहत कोविड अस्पतालों को एक बार फिर सक्रिय किए जाने की रणनीति में महकमा जुटा हुआ है।
विज्ञापन

वर्तमान में मात्र लेवल-थ्री स्तर का अस्पताल राजकीय मेडिकल कालेज में संचालित है। वहां भी 300 के बजाए बेडों की संख्या कम कर उसे संचालित किया जा रहा है। वहीं 100 शैय्या अस्पताल अतरौलिया में एल-टू की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। यहां 92 बेड की व्यवस्था की गई है। एक-दो दिन में एल-टू भी पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। अभी एल-वन की तैयारी नहीं है, लेकिन महकमे की माने तो पूर्व के स्थानों पर ही एल-वन को जरूरत पड़ने व शासन से दिशा निर्देश आने पर सक्रिय कर दिया जाएगा। फिलहाल मिल रहे मरीजों को होम आइसोलेशन में ही भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि लेवल-थ्री स्तर का कोविड अस्पताल मेडिकल कालेज में पहले से ही संचालित है। वन व टू को शासन के निर्देश पर बंद कर दिया गया था। पुन: एल-टू को सक्रिय करने का आदेश आया है, जिसके तहत 100 शैय्या अस्पताल अतरौलिया में 92 बेड की व्यवस्था की गई है। एक से दो दिनों में यहां एल-टू काम करने लगेगा। एल-वन के लिए अभी कोई दिशा निर्देश नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed