फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   kutcha house collapsed due to rain

बरसात के चलते गिरा कच्चा मकान

Thu, 22 Jul 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
kutcha house collapsed due to rain
थाना के पारा गांव में बुधवार की रात बारिश के दौरान कच्चा मकान धराशायी हो गया। इस घटना में परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। लेकिन घटना में खाने-पीने, गृहस्थी के सामान सहित लाखों का सामान नष्ट हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे लेखपाल ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सरायमीर थाना के पारा गांव में बुधवार की रात काफी तेज बारिश हो रही थी। इसी बीच गांव निवासिनी मुन्नी देवी पत्नी मेवालाल का पूरा परिवार अपने कच्चे मकान में सोने की तैयारी कर रहा था। परिवार के लोगों को मकान के गिरने की आशंका होने पर वह तत्काल बाहर निकल गए। जब तक वह अन्य सामान बाहर निकाल पाते कच्चा मकान धराशायी हो गया। मुन्नी देवी ने बताया कि इस घटना में घर में रखे अनाज सहित ड्रम, कपड़ा, चारपाई सहित करीब एक लाख का सामान नष्ट हो गया। वहीं सूचना पाकर हल्का के लेखपाल व ग्राम सचिव बृहस्पतिवार की सुबह मौके पर पहुंचे और मौका-मुआयना कर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed