फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kushal village bus stand could not be started yet

अभी तक शुरू नहीं हो सका कुशल गांव बस अड्डा

Fri, 04 Feb 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Kushal village bus stand could not be started yet
दीदारगंज रोड रेलवे स्टेशन।- ग्राउंड रिपोर्ट की फोटो - फोटो : AZAMGARH
अंबारी/बिंद्राबाजार। विधानसभा के चुनाव का प्रचार शुरू हो गया है। नेता जनता के बीच जाने लगे हैं। लोग वर्तमान विधायक से उनके चुनावी वादों का हिसाब किताब ले रहे हैं और वे बता रहे हैं कि उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए क्या किया। मतदाता भी उनके कामकाज का मूल्यांकन करने में लगे हैं।
विज्ञापन

दीदारगंज विधानसभा में भी चुनाव का माहौल गरमा गया है और लोग विधायक के कामकाज का लेखाजोखा ले रहे हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में विकास के थोड़े बहुत कार्य जरूर हुए हैं लेकिन वे भी पूरे नहीं हो सके हैं। क्षेत्र के कई सड़कों की मरम्मत नहीं हो सकी। कुशलगांव में बस अड्डे का निर्माण कराया जा चुका है लेकिन अब तक इसे चालू नहीं किया जा सका। मार्टीनगंज तहसील का निर्माण आज तक पूरा नहीं हो सका। क्षेत्र में कई पुलिया ऐसी हैं जो जर्जर हालत हैं जिनका नव निर्माण किए जाने की जरूरत है लेकिन इस दिशा में कोई कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन

बोले विधायक पुत्र
प्रदेश के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष एवं विधायक स्व. सुखदेव राजभर इस सीट से विधायक थे। लेकिन हाल ही में उनका देहांत हो गया। उनके देहातं के बाद उनके पुत्र कमलाकांत राजभर ही सब कार्य देखते हैं। कमलाकांत राजभर का कहना है कि पिता जी के नाम के साथ दीदारगंज हमेशा जुड़ा रहा। क्षेत्र में जो भी विकास कार्य हुए हैं, वह पिताजी द्वारा किए गए हैं। उनकी विधायक निधि के बारे में हमें जानकारी नहीं लेकिन लगभग दो साल की विधायक निधि कोरोना माहमारी में चली गई। बाकी विधायक निधि का धन रोड, ट्रांसफार्मर आदि पर खर्च हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिनाई गई उपलब्धियां
- क्षेत्र में सारे विकास कार्य हमारे पिता द्वारा ही कराए गए हैं।
- दो साल की विधायक निधि कोरोना महामारी में गई।
- क्षेत्र में कई सड़कों का निर्माण कराया गया।
- कई ट्रांसफार्मरों केे बदलने और उनकी क्षमता बढ़ाने में भी उपयोग हुआ।
बोले प्रतिद्वंद्वी
उनके प्रतिद्वंद्वी रहे कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा का कहना है कि विधायक द्वारा क्षेत्र में विकास का कोई कार्य नहीं कराया गया। इस क्षेत्र का विधायक न रहते हुए मैंने विकास के अनेक विकास के कार्य कराए हैं। आज भी क्षेत्र में कई मार्ग ऐसे हैं जो चलने योग्य हैं। क्षेत्र के जर्जर विद्युत तारों को बदलने की जरूरत है। मार्टीनगंज तहसील को बनते हुए कई साल बीत गए लेकिन अब तक इसका निर्माण पूरा नहीं हो सका है। विधायक द्वारा इन कार्यों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
प्रतिद्वंदी के आरोप
- विधायक ने क्षेत्र में नहीं कराया विकास का कार्य।
- आज भी क्षेत्र में कई मार्गों पर चलना दूभर।
- क्षेत्र में बदले नहीं जा सके जर्जर विद्युत तार।
- ना ही बस अड्डे से चली बसें और ना ही बन सका तहसील भवन।
विधानसभा में मतदाताओं की स्थिति
कुल मतदाता: 364668
पुरुष मतदाता: 190550
महिला मतदाता: 174112
अन्य: 06
00000000000000
मतदान केंद्र व बूथों की स्थिति
कुल मतदान केंद्र: 227
कुल बूथ: 434
क्रिटिकल बूथ: 40
वल्नरेबल बूथ: 40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed