फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kuntu's wife Vandana Singh surrendered in court

Azamgarh News: कुंटू की पत्नी वंदना सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर

Sat, 17 Jun 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Kuntu's wife Vandana Singh surrendered in court
आजमगढ़। प्रदेश के टॉपटेन अपराधियों में शामिल कुख्यात ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह की पत्नी वंदना सिंह ने अंतत: शुक्रवार को दीवानी न्यायालय के कोर्ट संख्या 24 में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया।
विज्ञापन

कुख्यात कुंटू सिंह के अपराध का ग्राफ काफी बड़ा है। हत्या, लूट, छिनैती समेत अन्य सभी प्रकार के अपराधों में उसका नाम शामिल है। प्रदेश सरकार ने उसे प्रदेश के टॉपटेन सूची में शामिल कर रखा है।
विज्ञापन

कुंटू अपराध की दुनिया में तो काफी समय से शामिल रहा है, लेकिन 19 जुलाई 2013 को पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की हत्या के बाद वह चर्चा में आ गया। घटना के कुछ ही दिन बाद शहर कोतवाली पुलिस ने कुंटू को गिरफ्तार कर लिया। 17 मई 2022 को कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई। तब से कुंटू जेल की सलाखों के पीछे है। अपराध की कमाई से उसने कई विद्यालय भी स्थापित किए। जिसका प्रबंधक उसने अपनी पत्नी वंदना सिंह को बनाया। वंदना पर फर्जीवाड़ा कर स्कूलों की मान्यता लेने समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। इतना ही नहीं वंदना सिंह पर तत्कालीन एसपी सुधीर कुमार सिंह ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस उनकी तलाश में लगातार जुटी रही लेकिन वंदना सिंह को गिरफ्तार नहीं कर सकी। शुक्रवार को वंदना सिंह दीवानी न्यायालय के कोर्ट संख्या 24 में न्यायाधीश हर्ष आनंद के समक्ष पेश होकर आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने भी वंदना सिंह को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed