फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kuntu Singh appeared through video conferencing in the extortion case

Azamgarh News: रंगदारी मामले में कुंटू सिंह की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई पेशी

Tue, 12 Aug 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Kuntu Singh appeared through video conferencing in the extortion case
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र में रंगदारी मांगने और धमकी देने के मुकदमे में कासगंज जेल में बंद ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह को सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अदालत में पेश किया गया। अदालत ने अगली सुनवाई की तिथि 20 अगस्त निर्धारित की है। यह मुकदमा ऋषि देव यादव ने तीन अगस्त 2021 को दर्ज कराया था।
विज्ञापन

मुकदमे के अनुसार, पहाड़पुर स्थित एक मकान पर कब्जे को लेकर आरोपी प्रवीण श्रीवास्तव ने कुंटू सिंह के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। आरोप है कि मकान का ताला तोड़कर सीसी कैमरे, टीवी आदि भी गायब कर दिए गए। इस प्रकरण में कुंटू सिंह, उनकी पत्नी वंदना सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, उनकी पत्नी उषा श्रीवास्तव, दानिश, मोहम्मद इकरामुल्लाह और सुभाष यादव के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर-10 रश्मि चंद ने सोमवार को कुंटू सिंह को जेल से तलब किया था, लेकिन पर्याप्त सुरक्षा न मिलने के कारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरी की धरी रह गई सुरक्षा व्यवस्था : माफिया ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू को सोमवार को कासगंज जेल से पेशी पर आजमगढ़ लाया जाना था। इसके लिए कोर्ट के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद की गई थी। जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे।

मौके पर एक गाड़ी पुलिसफोर्स के साथ ही अग्निशमन की गाड़ी भी मौजूद रही। कुछ देर तक पूरा इलाका छावनी में नजर आया लेकिन जैसे ही 12 बजे पता चला कि कुंटू सिंह पेशी पर नहीं आने वाला है, उसकी वर्चुअल पेशी हुई है, इसके बाद सुरक्षा-व्यवस्था को हटा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed