फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kovid OPD has started in life line, serious patients will be admitted, remaining in the house will be isolated in Azamgarh

आजमगढ़ः लाइफ लाइन में शुरू हो गई कोविड ओपीडी, गंभीर मरीज किए जाएंगे भर्ती, शेष घर में रहेंगे आइसोलेट

Tue, 20 Apr 2021 10:42 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 20 Apr 2021 10:42 AM IST
सार

सुबह 9 बजे से ही रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू हुआ और 10 बजे से डॉक्टरों ने कोविड के मरीजों को को देखना भी शुरू कर दिया। होम आईसोलेशन में रह रहे काफी संख्या में कोविड मरीज सुबह से ही अस्पताल पर पहुंच गए।

विज्ञापन
Kovid OPD has started in life line, serious patients will be admitted, remaining in the house will be isolated in Azamgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा अधिग्रहित किए गए लाइफ लाइन हॉस्पिटल में कोविड ओपीडी की मंगलवार से शुरूआत हो गई। सुबह 9 बजे से ही रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू हुआ और 10 बजे से डॉक्टरों ने कोविड के मरीजों को को देखना भी शुरू कर दिया।

विज्ञापन


होम आईसोलेशन  में रह रहे काफी संख्या में कोविड मरीज सुबह से ही अस्पताल पर पहुंचे। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी जहां शासन ने बंद कर दी है तो वहीं अब प्राइवेट अस्पतालों को अधिग्रहित कर वहां कोविड ओपीडी की शुरूआत कराई जा रही है। जिले में दो प्राइवेट अस्पताल लाइफ लाइन हॉस्पिटल व रमा हॉस्पिटल को कोविड अस्पताल के रुप में अधिग्रहित किया गया है।
विज्ञापन


लाइफ लाइन अस्पताल ने तो मंगलवार से अपने यहां ओपीडी की भी शुरूआत कर दी है। अस्पताल के निदेशक डॉ. पीयूष ने बताया कि सुबह 9 बजे से रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू करा दिया गया। 10 बजे से डॉक्टरों ने मरीजों को देखना भी शुरू कर दिया गया।  फिलहाल गंभीर मरीजों को ही अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।शेष मरीजों को जरूरी सलाह व दवाएं देकर घर भेज होम आईसोलेट ही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वर्तमान में अस्पताल में लगभग 100 बेड की व्यवस्था है। वहीं शासन द्वारा निर्धारित शुल्क पर ही यहां कोविड मरीजों का इलाज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed