फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Knives during dance in procession, two youths injured, interrogation continues by taking three youths into cus

Azamgarh crime: बरात में डांस के दौरान चाकूबाजी, दो युवक घायल, तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

Sat, 11 Mar 2023 12:14 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 11 Mar 2023 12:14 PM IST
सार

राहुल नगर मड़या मुहल्ला निवासी पप्पू सिंह के पुत्री की शुक्रवार को शादी थी। बारात बेल्लारी से आयी हुई थी। द्वारपूजा के पूर्व बाराती नाचते-गाते पप्पू सिंह के दरवाजे की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान मुहल्ले की किसी लड़की को बरातियों ने धक्का मार दिया। जिसका मुहल्ला निवासी आजाद व रितिक ने विरोध किया।

विज्ञापन
Knives during dance in procession, two youths injured, interrogation continues by taking three youths into cus
बरात में डांस के दौरान चाकूबाजी, दो युवक घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में शहर के राहुल नगर मड़या मुहल्ले में आयी बरात में डांस के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन


राहुल नगर मड़या मुहल्ला निवासी पप्पू सिंह के पुत्री की शुक्रवार को शादी थी। बारात बेल्लारी से आयी हुई थी। द्वारपूजा के पूर्व बाराती नाचते-गाते पप्पू सिंह के दरवाजे की तरफ जा रहे थे। मुहल्ले के लोग अपने-अपने घरों के बाहर खड़े होकर बारातियों का डांस देख रहे थे। इसी दौरान मुहल्ले की किसी लड़की को बरातियों ने धक्का मार दिया। जिसका मुहल्ला निवासी आजाद (22) व रितिक (20) ने विरोध किया।
विज्ञापन


कहासुनी के दौरान बात बढ़ गई और बाराती  पक्ष के युवकों ने चाकू निकाल कर आजाद व रितिक पर हमला कर दिया। चाकूबाजी की इस घटना के दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। वहीं सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर शहर कोतवाली चली आयी। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। एसएचओ शशिचंद्र चौधरी ने बताया कि अभी घायल पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed