फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kisan Samman Nidhi will stop if farmer registry is not made

Azamgarh News: फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनी तो रुकेगी किसान सम्मान निधि

Sat, 30 Nov 2024 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Kisan Samman Nidhi will stop if farmer registry is not made
तहसील सभागार में शनिवार को नायब तहसीलदार ने कार्यशाला के तहत फार्मर रजिस्ट्री के लिए लगाए गए कर्मचारियों को इसके महत्व एवं पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि राजस्व गांव में लगने वाले शिविर के दौरान एक भी किसान पंजीकरण कराने से वंचित न रहे।
विज्ञापन

जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पाएगी, उन्हें प्रधानमंत्री सम्मान निधि की 19वीं किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री का किसान से संबंधित सारा ब्योरा एप पर डाला जाएगा।
विज्ञापन

यूआईडी मिलने के बाद एक क्लिक करने पर दिखने लगेगा। इसके लिए 31 दिसंबर तक हल्का लेखपाल, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक व कृषि विभाग के अधिकारी शिविर लगाकर आधार कार्ड से खतौनी जोड़ेंगे। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि अपना आईडी पासवर्ड किसी को न बताएं। मुनादी कराकर गांव में शिविर लगाकर किसानों को जागरूक भी किया जाए। केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना का सभी को जानकारी दें। इस मौके सोनू गिरी, रामजीत यादव, राजेश यादव, रामफेर, अनुराग, अमृत आदि समस्त लेखपाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed