फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kisan Samman Nidhi: Sixth installment reaches to 50% farmers

किसान सम्मान निधि : 50 फीसदी किसानों तक पहुंची छठी किस्त

Fri, 04 Sep 2020 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
Kisan Samman Nidhi: Sixth installment reaches to 50% farmers
आजमगढ़। जनपद में कुल किसान परिवारों की अनुमानित संख्या 758215 है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत कृषि विभाग व किसानों की ओर से कराए गए पंजीकरण के आधार पर कुल 773232 किसान पंजीकृत है। कुल 773232 पंजीकृत किसानों 733675 पात्र पाए गए हैं। विभिन्न कारणों से 39557 किसान अपात्र पाए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में कुल पात्र 733675 किसानों के सापेक्ष 678873 किसानों को प्रथम किस्त, 644724 को द्वितीय किस्त, 605838 को तृतीय किस्त, 525752 को चतुर्थ किस्त, 431737 को पंचम किस्त और 321504 कृषकों को छठी किस्त का भुगतान किया गया है। 21044 किसानों का आधार के अनुसार नाम और 39991 किसानों की आधार संख्या का संशोधन कराया जाना था। इनमें से 917 आधार के अनुसार नाम और 12281 आधार संख्या का संशोधन किया गया है। बताया कि एक ही किसान परिवार के एक से अधिक लाभार्थी का डाटा होने और वर्तमान में एक ही व्यक्ति को लाभान्वित हो सकने के प्रावधानों की जानकारी होने के बाद ऐसे किसानों की ओर से आधार संशोधन में रुचि नहीं ली जा रही है। दो माह से कोविड-19 में राजस्व लेखपालों के दायित्व निर्वहन में व्यस्त होने के कारण कृषि विभाग के कार्मिकों द्वारा संशोधन का कार्य किया जा रहा है। किसान स्वत: अपना आधार सत्यापन स्वयं के स्मार्ट फोन, सहज जनसेवा केन्द्र या अन्य कंप्यूटर केंद्र से करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed