फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kisan Samman Nidhi only for account holders with Aadhaar seeding

Azamgarh News: आधार सीडिंग वाले खाताधारकों को ही किसान सम्मान निधि

Tue, 16 May 2023 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Kisan Samman Nidhi only for account holders with Aadhaar seeding
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में सोमवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के संबंध में बैठक हुई। जिसमें किसान सम्मान निधि की धनराशि के बारे में जानकारी दी गई। डीएम ने बताया कि शासन का निर्देश है कि आगामी किस्त का भुगतान केवल उन्हीं कृषकों को किया जायेगा, जिन्होंने पंजीकरण, भूलेख अंकन, ईकेवाईसी, बैंक खातों की आधार सीडिंग तथा एनपीसीआई से लिंक करा लिया हो। उप कृषि निदेशक ने बताया कि पीएम किसान लाभार्थी संतृप्तीकरण अभियान पूरे जनपद में 22 मई से 10 जून तक संचालित किया जाना है। यह सम्भव है कि जनपद के कतिपय कृषक योजना के लाभ के लिए पात्र हैं, लेकिन अभी तक लाभ प्राप्त करने से वंचित हों। लाभ से वंचित होने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें कृषक द्वारा पात्र होते हुए भी पीएम किसान पोर्टल पर अभी तक ओपेन सोर्स से आवेदन नहीं किया गया हो। कृषक द्वारा ओपेन सोर्स से आवेदन कर दिया गया हो, लेकिन उक्त आवेदन को स्वीकृत न किया गया हो एवं आवेदन विभिन्न कारणों से लम्बित चल रहा हो। आवेदन पूर्व में स्वीकृत हो गया हो, लेकिन भूलेख के अंकन न हो पाने के कारण आगामी किस्तें प्राप्त न हो पा रही हैं। पूर्व से स्वीकृत कृषकों का भूलेख सत्यापन होने के बाद भी आधार का लिंक बैंक खाते से नहीं हो पाया हो। उन्होंने बताया कि इस अभियान का आयोजन प्रत्येक ग्राम पंचायत में सीआरओ के मार्ग निर्देशन में किया जा रहा है। आठ से 20 मई के मध्य ग्राम प्रधान के साथ ग्राम स्तरीय नामित कार्मिक संयुक्त रूप से कृषकों के घर-घर सर्वेक्षण कर उपरोक्त श्रेणी के कृषकों की सूची जिला पंचायत राज अधिकारी की देख-रेख में तैयार करेगें। खुली बैठक में कृषकों को ईकेवाईसी भूलेख अंकन एवं अपने खातों को आधार सीडिंग कराने के लिये प्रेरित किया जायेगा। इसके अपूर्ण होने पर उन्हें आगामी किस्त का भुगतान प्राप्त नहीं होगा।इस मौके पर एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed