फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kisan Sabha protested demanding withdrawal of anti-farmer law

किसान सभा ने किसान विरोधी कानून को वापस लेने की मांग कर किया प्रदर्शन

Thu, 05 Nov 2020 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Kisan Sabha protested demanding withdrawal of anti-farmer law
कलेक्ट्रेट पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते किसान सभा के कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। केंद्र सरकार पर किसान विरोधी आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश किसान सभा ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट में सौंपा गया। सभा के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज बेग के नेतृत्व में सरकार विरोधी नारे लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इम्तियाज बेग ने कहा कि केंद्र की वर्तमान कार्यशैली से आमजन में आक्रोश है। किसानों और निचले तबके के दिन संवारने का दावा करने वाली केंद्र सरकार की मनमानी से गरीब, किसान, बेरोजगार, व्यापारी, मध्यम वर्ग कराह रहा है। तीन नए किसान विरोधी कानून को हठधर्मिता के साथ पारित कर किसानों वर्ग पर मनमानी थोपकर कारपोरेट जगत को लाभ पहुंचाने का काम किया है। इसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सात सूत्री मांगों में किसान विरोधी कानून को वापस लेने, गन्ना का मूल्य 450 रुपया कुंतल किय जाने व बकाये का भुगतान करने, बिजली कानून वापस लेने, बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार पर अविलंब रोक लगाने, दलहन, तिलहन व सब्जियों का भी लाभकारी मूल्य घोषित करने व घोषित मूल्य पर ही खरीद सुनिश्चित करते हुए दस प्रतिशत से ज्यादा उपभोक्ता से मूल्य न लेने की मांग की गई है। रामचंदर यादव, खरपत्तू राजभर, गुलाब मौर्य, सुरेश गुप्त, गुलाब मौर्य, जीयालाल, हीरालाल, अशोक राय एडवोकेट, शहनवाज बेग, रामखलन राजभर सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed