फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   King Dasaratha gave up his life as soon as Sri Rama went to the forest

Azamgarh News: श्रीराम के वन जाते ही राजा दशरथ ने त्यागे प्राण

Sun, 05 Nov 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
King Dasaratha gave up his life as soon as Sri Rama went to the forest
मेजवां। क्षेत्र के शाहजेरपुर गांव में शिव सेवा रामलीला समिति की ओर से चल रही रामलीला मंचन देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार की रात कलाकारों ने कैकेई कोप भवन, राम वन गमन और दशरथ के शरीर त्यागने का मंचन किया।
विज्ञापन

रामलीला में मंथरा के बहकाने पर कैकेई द्वारा राजा दशरथ से जब अपने पुत्र भरत के लिए राज तिलक और राम के लिए चौदह वर्ष का वनवास मांगा तो राजमहल में मानों पहाड़ सा टूट पड़ा। राजा दशरथ बेहोश हो जाते हैं। जब सभी नगरवासी रात में सो जाते हैं तो वह पिता और मां के आदेश पर वन के लिए निकल जाते हैं। वन गमन के दौरान भगवान श्री राम व केवट का संवाद मार्मिक रहा। केवट बिना पांव धोए नाव पर नहीं चढ़ाता है। गंगा पार होने के बाद जब भगवान केवट को उतराई देने लगे तो केवट ने कहा कि भगवान लौटते समय मैं उतराई ले लूंगा। अयोध्या में जब सुमंत द्वारा राजा दशरथ यह सूचना पाते हैं कि राम, लक्ष्मण व सीता वन चले गए तो यह सुनते ही राजा दशरथ प्राण त्याग देते हैं। मंच पर गुरु वशिष्ठ का रोल मुस्लिम कलाकार अहद अंसारी ने बखूबी निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed