{"_id":"67d555ad5214d4156207fc61","slug":"kiln-worker-dies-in-road-accident-mourning-in-the-family-of-the-deceased-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News : सड़क दुर्घटना में भट्ठा मजदूर की मौत, मृतक के परिवार में छाया मातम, दी गई तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News : सड़क दुर्घटना में भट्ठा मजदूर की मौत, मृतक के परिवार में छाया मातम, दी गई तहरीर
Sat, 15 Mar 2025 03:55 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 15 Mar 2025 03:55 PM IST
सार
होली पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब एक मजदूर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। काम से बाजार निकला था तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में भट्ठा मजदूर की मौत हो गई। मजदूर झारखण्ड का निवासी था। भट्ठा मालिक ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी भठ्ठा मालिक बाबूराम यादव ने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनका मनरा गांव में ईंट भट्ठा है। भट्ठा पर झारखंड के गुमला जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के सदान हकमा गांव निवासी वीरेंद्र कोयला देने का काम करता था।
विज्ञापन
वीरेंद्र भट्ठा मालिक से पैसा लेकर फूलपुर गया था। वापस आते समय रात में लगभग साढ़े नौ बजे किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर भेजवाया। चिकित्सक ने वीरेंद्र लोहरा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन