हरैया और बिलरियागंज विकासखंड के भट्ठा संचालकों की बैठक शनिवार को करमैनी स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई। इसमें ईंटभट्ठा मालिकों ने ईंटों के दाम बढ़ाने का निर्णय लिया।
भट्ठा संचालकों ने कहा कि बे मौसम बारिश और कोयला के दामों में बढ़ोतरी होने के कारण भट्ठा चलाना मुश्किल हो गया है। 12 गुना जीएसटी बढ़ने से भट्ठा संचालक काफी परेशान हैं। लेबर चार्ज और मिट्टी का दाम भी आसमान छू रहा है। भट्ठा संचालकों ने ऐसी स्थिति में भट्ठे से निकलने वाला प्रथम श्रेणी का ईंट 15 हजार, द्वितीय श्रेणी का ईंट 12 हजार व तृतीय श्रेणी का ईंट 11 हजार रुपये में बेचने का निर्णय लिया। बैठक में अन्य भट्ठा संचालकों ने अपनी सहमति जताई। संचालकों ने कहा कि अभी कुछ ऐसे भट्ठे हैं जहां पर आग नहीं लगी है और कुछ महंगाई और बेमौसम बारिश के कारण बंद पड़ा है। भट्ठा संचालकों ने कहाकि अगर पके हुए ईंटों बढ़े दामों पर नहीं बेचा गया तो भट्ठा बंद करने की नौबत आ सकती है। सरकार की नीतियों और महंगाई के चलते सभी भट्ठा संचालक परेशान हैं। अध्यक्षता मैनुद्दीन ने की।संचालन महेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर रंजन सिंह, सुहेल अहमद, दिनेश यादव, समीम, रियाज अहमद, अबु तालिब ,शकील अहमद ,सुल्तान अहमद, शमीम, रामहित, आजाद अच्छन, चंद्रकेश यादव,सहित आदि भट्ठा संचालक उपस्थित रहे।