फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   killer reached police station after killing his brother and father said killed both

रिश्तों से रिसा खून: पिता और भाई की हत्या कर थाने पहुंचा, बोला- मैंने ही दोनों को मारा, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 22 Jun 2022 09:56 AM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 22 Jun 2022 09:56 AM IST
सार

इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस जांच में जुटी है। एसओ संजय कुमार का कहना है कि आरोपी हिरासत में है, पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
killer reached police station after killing his brother and father said killed both
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धनधारी गांव में मंगलवार रात 8:30 बजे एक युवक ने अपने पिता व छोटे भाई को गोली मार दी। परिवार की एक महिला भी गोली लगने से घायल हो गई। तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कप्तानगंज थाने पहुंच गया और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

विज्ञापन


धनधारी गांव निवासी मनोज कुमार सिंह की मंगलवार रात 8:30 बजे पिता शिव नारायण सिंह व छोटे भाई मनीष कुमार सिंह से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान मनोज ने छोटे भाई मनीष को गोली मार देने की धमकी दी और असलहा निकाल लिया। बीच-बचाव में पिता शिवनारायण आगे आए तो मनोज द्वारा चलाई गई गोली का शिकार हो गए। इसके बाद मनीष बड़े भाई मनोज को पकड़ने के लिए झपटा तो मनोज ने मनीष पर गोली चला दी। मनीष के साथ परिवार की महिला अवधराजी को भी गोली लग गई।

विज्ञापन

घटना को अंजाम देने के बाद मनोज सीधे कप्तानगंज थाने पर पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी देने के साथ ही खुद को उनके हवाले कर दिया। इधर, ग्रामीण तीनों घायलों को लेकर सीएससी रानीपुर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए पिता-पुत्र व महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, महिला अवधराजी को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। कप्तानगंज थाना पुलिस ने पिता पुत्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पिता से अलग घर बनवाने के लिए मांग रहा था जमीन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धनधारी गांव में मंगलवार की रात 8:30 हुई घटना में जायदाद को लेकर घटना होने की बात कही जा रही है। पुलिस को दिए गए बयान में आरोपी मनोज सिंह ने बताया कि उसके छोटे भाई ने उसके साथ बदतमीजी की। जिसके कारण उसने गोली मारी।

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि धनधारी गांव निवासी मनोज कुुुमार सिंह सेना में था। सेना से रिटायर हो कर वह घर आया था। जबकि मनीष जो उसका चचेरा भाई था। मनोज के पिता और माता ने उसे गोद ले रखा था। मनोज के पिता शिव नारायण सिंह भी फौज से रिटायर थे। पूछताछ में मनोज ने बताया कि पिता की सारी पेंशन मनीष लेता था। खेत में हुई खेत में उत्पन्न होने वाले अनाज पर भी वह हक जताता था।

विज्ञापन

सरसों को लेकर कई दिन से विवाद चल रहा था। मंगलवार की शाम को बातचीत के दौरान मनीष ने मनोज के साथ बदतमीजी कर दी। फिर क्या था मनोज ने अपना लाइसेंसी निकालकर उसे गोली मार दी। इसके बाद उसने अपने पिता और चाची को भी गोली मारी। इसके बाद थाने आ गया। एसपी ने कहा कि अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed