फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kidnapped from home and charged with rape

घर से अपहृत कर महिला संग दुष्कर्म का आरोप

Sat, 28 Nov 2020 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped from home and charged with rape
बिंद्रा बाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने दो युवकों पर घर से अपहृत कर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला के पति ने इस बाबत थाने पर तहरीर देने की भी बात कही है। वहीं एक आरोपी युवक के दुबारा घर पर पहुंचने पर महिला ने परिजनों की मदद से उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं प्रकरण में पुलिस का कहना है कि पैसे के लेन-देन का मामला है और अभी कोई तहरीर भी नहीं मिली है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि दो दिनों पूर्व बाइक सवार दो बदमाश रात दस बजे उसके घर पर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। इस पर उसने जैसे ही दरवाजा खोला बदमाशों ने उसका मुंह दबा दिया और बाइक पर बैठा कर अपहृत कर ले गए। कुछ दूर ले जाकर उसके साथ बदमाशों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके साथ मारपीट भी की गई। बदमाशों के चंगुल से छूटने पर वह भाग कर किसी तरह घर पहुंची और घटना की जानकारी पति को दिया। जिस पर पति 27 नवंबर को थाने पर पहुंचा और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दिया। शनिवार की सुबह एक बदमाश दुबारा महिला के घर पहुंचा तो महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिस पर परिवार के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं इस बाबत पुलिस का कहना है कि पैसे के लेनदेन का मामला है। इसके चलते ही महिला आरोप लगा रही है। दुष्कर्म जैसी कोई बात नहीं है। वहीं महिला या उसके परिवार की तरफ से अब तक कोई तहरीर भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed