{"_id":"6ac935c609feaf08b70cf714","slug":"khushi-from-varanasi-takes-first-place-jahnavi-from-azamgarh-secures-second-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-158603-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: वाराणसी की खुशी प्रथम, आजमगढ़ की जाह्नवी को दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: वाराणसी की खुशी प्रथम, आजमगढ़ की जाह्नवी को दूसरा स्थान
विज्ञापन
शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज में योग प्रस्तुत करती बालिका। स्रोत-वीडियो ग्रैब
शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज में शुक्रवार को 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। अंडर-14 बालिका वर्ग में वाराणसी की खुशी सेठ ने प्रथम, आजमगढ़ की जाह्नवी ने द्वितीय और सहारनपुर की अंशिका भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
शुक्रवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक, आजमगढ़ मंडल, डॉ. राजेश कुमार आर्य और विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार रहे। अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक और संचालन मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने किया।
अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने अनीता यादव के मार्गदर्शन में सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि डॉ. राजेश कुमार आर्य ने कहा कि आज खेल और योग शिक्षा के साथ करियर निर्माण का भी महत्वपूर्ण माध्यम बन चुके हैं।