फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Khichdi was served to all four brothers during the Ram Vivah festival

Azamgarh News: राम विवाह उत्सव में चारों भाइयों को खिलाई गई खिचड़ी

Thu, 27 Nov 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Khichdi was served to all four brothers during the Ram Vivah festival
08 गहजी महिपालपुर ​स्थित आश्रम में तीन दिवसीय राम विवाह उत्सव के तहत ​खिचड़ी भोज में शामिल लोग
अहरौला। गहजी महिपालपुर स्थित श्री श्री 1008 दुर्वासा महामंडलेश्वर ब्रह्मलीन संत मौनी बाबा के आश्रम में आयोजित तीन दिवसीय राम विवाह उत्सव बुधवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन जनकपुर की परंपरा के अनुसार राम खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। हाराज जनक की भूमिका निभा रहे आश्रम के महंत बाल संत शुभम दास ने यथाशक्ति दान-दहेज देकर चारों भाइयों को खिचड़ी भोज कराया।
विज्ञापन

राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न जैसे ही मंडप में खिचड़ी भोज के लिए पहुंचे, पूरा पंडाल जय श्रीराम और सीताराम के जयकारों से गूंज उठा। म उत्सव में शामिल श्रद्धालुओं ने भी दान-दहेज अर्पित कर प्रभु श्रीराम को खिचड़ी भोग लगवाया और सुख, शांति तथा समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं मेले में लगे मीना बाजार और खानपान की दुकानों पर बारातियों व घरातियों ने मनपसंद व्यंजनों का आनंद लिया और खरीदारी भी की। उत्सव में आए अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। बाल संत शुभम दास ने कहा कि राम नाम का जाप कलियुग में सभी पापों का नाश करता है और सुख-समृद्धि प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed