फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   KGMU trained doctors of Azamgarh Medical College

केजीएमयू ने आजमगढ़ मेडिकल कालेज के चिकित्सकों को किया प्रशिक्षित

Thu, 05 Nov 2020 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
KGMU trained doctors of Azamgarh Medical College
आजमगढ़। केजीएमयू लखनऊ से चलाए जा रहे आनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को राजकीय मेडिकल कालेज व सुपर फैसिलिटी अस्पताल के चिकित्सकों ने प्रशिक्षण लिया। इस दौरान चिकित्सकों को एडवांस पाठ्यक्रम कार्यान्वयन सपोर्ट प्रोग्राम की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य एमबीबीएस बैच 2020 के विद्यार्थियों को नए पाठ्यक्रम के तहत पढ़ाने का है।
विज्ञापन

सहायक चिकित्सा अधीक्षक डा. नियाज हसन ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे भारत में चल रहा है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर मेडिकल कालेजों में नया पाठ्यक्रम शुरू हो चुका है। मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया (एमसीआई) ने 2019 में एमबीबीएस के छात्रों के पठन-पाठन में संशोधन करते हुए क्षमता आधारित शिक्षण को इंट्रोड्यूस किया गया था। मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया की जगह अब नेशनल मेडिकल कमिशन बन चुका है। राजकीय मेडिकल कालेज में 2019 बैच के छात्रों का प्रवेश नहीं हो सका। प्रशिक्षण में डा. नियाज हसन, डा. अंकित श्रीवास्तव व डा. आनंद बिहारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed