फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Keep shouting slogans on the streets while honking vehicles

Azamgarh News: गाड़ियों का हूटर बजाते हुए सड़कों पर करते रहे नारेबाजी, जिम्मेदार रहे मौन

Sat, 23 Mar 2024 01:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 01:40 PM IST
विज्ञापन
Keep shouting slogans on the streets while honking vehicles
आज़मगढ़। जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को जमकर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई गई। भाजयुमो के लालगंज जिलाध्यक्ष के स्वागत में उमड़े कार्यकर्ता गाड़ियों के फाटक पर बैठकर हूटर बजाते हुए नियमों की धज्जियां उड़ाते रहे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का जनपद में प्रथम आगमन था। उनके स्वागत समारोह में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। पहले तो उनका लोहरा टोल प्लाजा पर स्वागत किया गया। इसके बाद जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। इसी स्वागत समारोह में आए लोगों द्वारा जमकर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई गई। कुछ लोग तो स्टंट बाजी करते हुए भी नजर आए।
विज्ञापन

वहीं पुलिस प्रशासन यह सब देखते हुए भी पूरी तरह से मौन रहा और अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि अभी बीते दिनों समाजवादी पार्टी के एमएलसी गुड्डू जमाली के कार्यक्रम में स्टंट बाजी का वीडियो वायरल हुआ था जिस पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए कई लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। इस संबंध में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो मिला है। जिसमें कई मोटरसाइकिल और गाड़ियां साथ चल रही हैं। यह वीडियो अतरौलिया का बताया जा रहा है इसकी जांच संबंधित सीओ को दी जाएगी। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed