फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kathan resounded with chants on the occasion of Ram Janmotsav; devotees were overcome with emotion.

Azamgarh News: राम जन्मोत्सव पर जयकारों से गूंजा कटहन, भावविभोर हुए श्रद्धालु

Fri, 16 Oct 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Kathan resounded with chants on the occasion of Ram Janmotsav; devotees were overcome with emotion.
कटहन में श्रीरामकथा का रसपान कराते कथावाचक पंडित श्रीकृष्ण ठाकुर महाराज। स्रोत-आयोजक
ग्राम पंचायत कटहन में रामलीला समिति की ओर से आयोजित 11 दिवसीय रामकथा के चौथे दिन बुधवार को भगवान श्रीराम के जन्म का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
विज्ञापन

वृंदावन धाम से पधारे कथावाचक पंडित श्रीकृष्ण ठाकुर महाराज ने श्रीराम जन्म की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। इस अवसर पर राम जन्मोत्सव मनाया गया। भगवान श्रीराम के जयकारों से कथा स्थल भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

कथावाचक ने राजा दशरथ के पुत्र प्राप्ति के लिए किए गए यज्ञ, भगवान श्रीराम के प्राकट्य और अयोध्या में उत्सव के प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा, सत्य, करुणा और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथावाचक ने कहा कि श्रीरामकथा केवल धार्मिक आख्यान नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला और पारिवारिक एवं सामाजिक मूल्यों की सीख भी देती है। कथा श्रवण के लिए आसपास की कई ग्राम पंचायतों के साथ ही दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed