फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kasturba schools will be tested for 33 standards, ranking will be given

Azamgarh News: कस्तूरबा विद्यालयों की 33 मानकों की होगी जांच, मिलेगी रैंकिंग

Mon, 31 Jul 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Kasturba schools will be tested for 33 standards, ranking will be given
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में 33 मानकों की जांच होगी। इसी आधार पर विद्यालयों की रैंकिंग मिलेगी। सभी ब्लाॅकों के एआरपी (अकादमिक संसाधन व्यक्ति) स्थलीय जांच करके प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करेंगे। जिले में 21 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 100-100 बालिकाओं को आवासीय शिक्षा दी जाती है। विद्यालयों में छात्राओं को बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए 33 मानक निर्धारित किए गए हैं। विद्यालय सभी मानक पूरे कर रहे हैं या नहीं, इसके लिए सभी विद्यालयों की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद की ओर बीएसए को पत्र जारी करके कहा गया है कि ब्लाॅकों में चयनित एआरपी के माध्यम से मानकों की जांच कराई जाए। विद्यालयों में पुस्तकालय, रंगाई-पुताई, चहारदीवारी व गेट, गार्ड रूम, होमगार्ड व पीआरडी की तैनाती, पेयजल के लिए आरओ की व्यवस्था, हैंडपंप, सोलर पैनल, स्थायी बिजली कनेक्शन, इनवर्टर, जनरेटर, सीसीटीवी, बायोमीट्रिक, फर्नीचर, पंखे, कूलर आदि शामिल हैं। इन सभी मानकों को प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। उसी के आधार पर कस्तूरबा विद्यालयों की रैंकिंग तय की जाएगी।बीएसए समीर कुमार ने बताया कि ब्लाॅकों में तैनात एआरपी कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों का 33 बिंदुओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसकी सूचना एकत्रित कर प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करेंगे। यही सूचना शासन को भेजी जाएगी। शासन उसी आधार पर रैंकिंग तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed