फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Karate Championship: Lucknow first and Banaras second

कराटे चैंपियनशिप: लखनऊ प्रथम और बनारस दूसरे स्थान पर

Wed, 08 Nov 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Karate Championship: Lucknow first and Banaras second
भदोही। यूनियन सोतोकान कराटे एसोसिएशन इंडिया की ओर से मंगलवार को नगर के ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल जलालपुर में अंतर जिला कराटे चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। चैंपियनशिप में लखनऊ, कानपुर और भदोही समेत पूर्वांचल के सभी जिलों लगभग 380 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें लखनऊ पहले और वाराणसी दूसरे नंबर पर रहा।
विज्ञापन

सीएल पाल के संयोजन में हुए प्रतियोगिता में 8 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि बड़े शहरों में ऐसी तमाम प्रतियोगिताएं आयोजित होती हैं। जिसमें बड़े शहरों को खासा अवसर मिलता है, लेकिन अब समय है भदोही जैसे मझले शहरों का, जहां इस तरह के आत्म रक्षार्थ खेलों का विकास हो। रेफरी सेंसई जयपाल ने बताया कि दिन भर चली प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर लखनऊ प्रथम, वाराणसी द्वितीय और जौनपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही। विजेताओं को ग्रीन व्यु स्कूल की प्रिंसिपल रेनू बाला सिंह, शरद वर्मा, विकास सोनकर, मोनिका कुमारी ने स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जयपाल, विनोद पटेल, अजय कुमार, विशाल पटेल रेफरी की भूमिका में रहे। मौके पर अपर्णा सिंह, विनय बिंद, अविनाश कुमार, नीरज गुप्ता, शमशेर पप्पू, डीके मौर्या, विशाल मिश्रा, इमरान अली, खालिद, संजय साहू, विनय यादव, रंजीत, राकेश, विवेक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed