फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kanhaiya protest for the release of

कन्हैया की रिहाई के लिए धरना

Mon, 29 Feb 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 29 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Kanhaiya protest for the release of
कन्हैया की रिहाई, रोहित वेमुला को न्याय, स्वामीनाथ रिपोर्ट लागू करने सहित अन्य मांगों के समर्थन में सोमवार को किसान सभा और उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन  ने रिक्शा स्टैंड पर धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते किसान और मजदूर की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन



उन्होंने जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया को बिना शर्त रिहा करने की मांग की। कहा कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के अध्यक्ष खरपत्तू राजभर ने कहा कि भ्रष्टाचार के चलते मनरेगा मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन



पात्र मजदूरों को जॉब कार्ड तक नहीं बनाए गए हैं। पूर्व विधायक रामजग राम ने कहा कि पूरी दुनियां को कमा कर खिलाने वाले किसान और मजदूरों को पेंशन तक नहीं दिया जा रहा है। किसान सभा के सदस्य मास्टर बशीर ने कहा कि सरकार किसान को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने में असमर्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुर्बली राम ने कहा कि राज्य सरकारें किसानों, मजदूरों और महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पा रही हैं। धरने की अध्यक्षता कमला राय ने किया। धरने में रामसूरत यादव, मखड़ू राजभर, रामनेत यादव, रामचंदर यादव, त्रिलोकी नाथ, सुबेदार राजभर, रामआसरे, सुरेश गुप्ता, रामटहल, निर्मल, गुलाब चंद्र मौर्य, हीरालाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed