{"_id":"636e9834382ab819736c2b1e","slug":"kaliyugi-father-robbed-his-own-daughter-s-honor-azamgarh-news-vns6831781189","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म: रात के 11 बजे कमरे में पहुंचा कलयुगी पिता, मां के सामने ही...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म: रात के 11 बजे कमरे में पहुंचा कलयुगी पिता, मां के सामने ही...
Sat, 12 Nov 2022 07:02 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 07:02 AM IST
सार
थाने पर दी गई तहरीर में बच्ची की मां ने बताया कि 10 नवंबर की रात बच्ची अपने कमरे में सोई थी। वहीं उसकी मां भी सो रही थी। रात लगभग 11 बजे पिता पहुंचे और अपनी 11 वर्षीय बच्ची के साथ ही जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची व उसकी मां को जान से मारने की धमकी दिया।
विज्ञापन
जालंधर में बच्ची के साथ दुष्कर्म।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
आजमगढ़ से पिता और बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर आई है। रौनापार थाना क्षेत्र में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी की अस्मत लूट ली। मां के साथ थाने पर पहुंच कर बच्ची ने पिता के खिलाफ तहरीर दिया है। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच की कवायद शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
थाने पर दी गई तहरीर में बच्ची की मां ने बताया कि 10 नवंबर की रात बच्ची अपने कमरे में सोई थी। वहीं उसकी मां भी सो रही थी। रात लगभग 11 बजे पिता पहुंचे और अपनी 11 वर्षीय बच्ची के साथ ही जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची व उसकी मां को जान से मारने की धमकी दिया। बच्ची के मां की तहरीर पर रौनापार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम लग गई है। कलयुगी पिता की करतूत पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
पीड़िता की मां की तहरीर पर पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लड़की का बयान भी दर्ज किया गया है। आरोप की तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। - कौशल कुमार पाठक, एसओ, थाना- रौनापार।
विज्ञापन