फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   kalashayaatra sang shuroo hua maaruti mahaayagy

कलशयात्रा संग शुरू हुआ मारुति महायज्ञ

Fri, 12 Mar 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
kalashayaatra sang shuroo hua maaruti mahaayagy
अतरौलिया। क्षेत्र के पं. कल्पनाथ दास स्मारक सेवा संस्थान पंचपेड़वा आश्रम बड़का खपुरा में बृहस्पतिवार को नौ दिवसीय श्री मारुति महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। पहले दिन हाथी, घोड़े व बैंड बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में 151 कन्याएं कलश के साथ यज्ञ स्थल से चलकर गोरहरपुर, खपुरा, हैदरपुर, अतरौलिया, पुरवा, चिस्तिपुर होते हुए कौलेश्वर धाम पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पं.चन्द्रेश महाराज मुख्य पीठाधीश्वर की अगुवाई में जल भरकर पुन: यज्ञ स्थल पहुंचीं। जहां कलश स्थापना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। संयोजक पं. चन्द्रेश महाराज ने बताया कि मारुति महायज्ञ का आयोजन लोक कल्याणार्थ किया जा रहा है। प्रयागराज से आए सन्त विनोदानन्द सरस्वती संगीतमयी श्री रामकथा करेंगे। इस दौरान रामचन्द्र वर्मा, यमुना सिंह, जनार्दन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed