फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   kainchi dam broken in Azamgarh: 150 houses of three villages submerged, angry people did a blockade on Azamgar

आजमगढ़ में कैंची बांध टूटा: गहरी नींद में थे लोग, अचानक घरों में भरने लगा पानी,आंखें खुली तो सब भौचक्के

Fri, 14 Oct 2022 12:06 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 14 Oct 2022 12:06 PM IST
सार

आजमगढ़ के सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी में अब कहर बरपाना शुरू कर दिया है। जिसके कारण लोगों विस्थापन का सिलसिला शुरू हो गया है। महुला गढ़वल बांध पर पानी बंधे के बराबर हो गया है।

विज्ञापन
kainchi dam broken in Azamgarh: 150 houses of three villages submerged, angry people did a blockade on Azamgar
तीन गांवों के 150 घर डूबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार की सुबह में दाम महुला गांव के पास बना कैंची बांध पानी के दबाव में टूट गया। बांध के टूटने से तीन गांवों के 150 घर पानी में डूब गए। इससे आक्रोशित लोगों ने आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी में अब कहर बरपाना शुरू कर दिया है। जिसके कारण लोगों विस्थापन का सिलसिला शुरू हो गया है। महुला गढ़वल बांध पर पानी बंधे के बराबर हो गया है। जगह-जगह रिसाव बाढ़ खंड की मुसीबत को बढ़ा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार की भोर में 4:30 बजे के करीब दाम महुला में बना कैंची बंधा पानी के दबाव से टूट गया था। लोग गहरी नींद में सोए थे जब घर में पानी भरने लगा तो लोगों को इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन

 

kainchi dam broken in Azamgarh: 150 houses of three villages submerged, angry people did a blockade on Azamgar
बाढ़ में डूबे कई घर - फोटो : अमर उजाला
तीन गांवों के 150 घरों में बाढ़ का पानी भर गया। इन गांवों में अफरा तफरी मच गई। लोग अपनी घर गृहस्थी के सामानों को परिवार के साथ मिलकर छत पर पहुंचाने लगे। घर के छोटे बच्चों को भी तत्काल छत पर पहुंचाया। पशुओं को पानी से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बांध टूटने से दाम महुला के उत्तरी पुरवे के 80 घर, छिऊला के 50 घर, दक्षिण पुरवे के 55 घर पूरी तरह से पानी में डूब गए। जिससे आक्रोशित लोगों ने सुबह लगभग 10 बजे आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों का चक्का जाम जारी है। मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed