फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Justice was not found even after two and a half months, hunger strike started

ढाई माह बाद भी नहीं मिला इंसाफ, शुरू की भूख हड़ताल

Thu, 01 Sep 2022 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Justice was not found even after two and a half months, hunger strike started
आजमगढ़। ढाई माह बीत जाने के बाद भी पुलिस अहरौला के पारा गांव निवासी मौर्य दंपती हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी है। इस प्रकरण में डिप्टी सीएम केशव मौर्य भी मौके पर पहुंचे थे और परिजनों को सरकार से आर्थिक मदद दिलाने व आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। न तो आर्थिक मदद ही अब तक मिली न ही हत्यारों की ही गिरफ्तारी हुई। इसके चलते बृहस्पतिवार से मृत दंपती के बच्चों ने परिजनों के साथ अंबेडकर पार्क में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। अहरौला के पारा गांव निवासी इंद्रपाल मौर्य 14 जून को पत्नी शकुंतला को लेकर दवा दिलाने शाहगंज गए थे। इसके बाद से दंपती गायब हो गए। परिजनों ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 16 जून को दंपती की लाश फूलपुर कोतवाली के अंबारी बाजार स्थित एक विद्यालय के सामने सड़क किनारे पड़ी मिली। घटना के बाद डिप्टी सीएम केशव मौर्या भी पारा गांव पहुंचे और मृत दंपती के परिजनों से मिल कर शासन स्तर से मुआवजा दिलाने व हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। सबसे बड़ी बात तो यह है कि घटना के बाद से अहरौला थाने से दो-दो थानेदारों का स्थानांतरण तक हो चुका है। इसके बाद भी हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका है। परेशान दंपती के तीन बच्चों ने बृहस्पतिवार से आंबेडकर पार्क स्थित प्रतिमा के पास भूख हड़ताल शुरू कर दी। मृत दंपत्ति के पुत्र शिवांस का आरोप है कि न तो अब तक मां-बाप के हत्यारोपियों को पुलिस पकड़ सकी है न ही डिप्टी सीएम द्वारा दिए गए आर्थिक मदद का आश्वासन ही पूरा किया गया है। जब तक हत्यारोपी नहीं पकड़ जाते व आर्थिक मदद नहीं मिलती वह अपने भाई-बहनों के साथ भूख हड़ताल पर बैठा रहेगा।

कलेक्ट्रेट क्षेत्र में हो रही झमाझम बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थान की तरफ भागता सिपाही।संव?

कलेक्ट्रेट क्षेत्र में हो रही झमाझम बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थान की तरफ भागता सिपाही।संव?- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed