फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Juna Akhara claims on Sanyasi Math

संन्यासी मठ पर जूना अखाड़ा ने ठोंका दावा

Tue, 12 Oct 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Juna Akhara claims on Sanyasi Math
सगड़ी तहसील क्षेत्र के रजादेपुर स्थित संन्यासी मठ के महंत के विवाद में मंगलवार को एक नया मोड़ आ गया। जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर कन्हैया प्रभु नंद गिरी ने मठ पर दावा ठोंका है। वह माधोपुर धंराग लालगंज के मंहत हैं। एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार को पत्र दिया है कि मठ पर जूना अखाड़ा का है। इस पर अखाड़े से अलग व्यक्ति को महंत नियुक्त कर करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि रजादेपुर मठ के महंत शिव हर्ष भारती जूना अखाड़े के संन्यासी थे। उनका देहावसान 24 जुलाई 2020 को हो गया। इसके पश्चात जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर एवं पदाधिकारियों ने किसी महंत की नियुक्ति नहीं की। इस पर आसपास के लोग ऐसे व्यक्ति को महंत बनाकर, जिसका जूना अखाड़े से कोई संबंध नहीं है। ऐसे लोग मठ की करोड़ों की संपत्ति हड़पना चाहते हैं। कुछ व्यक्तियों की एक फर्जी व अवैधानिक कमेटी बनाकर गैरकानूनी तरीके से शिव शंकर भारती को कार्यवाहक महंत नियुक्त किया गया है। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर की हैसियत से रजादेपुर मठ जूना अखाड़ा के अधिकार क्षेत्र में है। उन्होंने मांग की कि जांच कराकर अवैध महंत एवं प्रबंध समिति को निरस्त कर जूना अखाड़े के पदाधिकारियों एवं प्रबंध समिति की मदद से जूना अखाड़ा के रजादेपुर के महंत का चयन किया जाए ताकि करोड़ों की संपत्ति बचाई जा सके। एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार रजादेपुर मठ के विवाद को देखते हुए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर जांच का निर्देश दिया। इस कमेटी में सगड़ी तहसीलदार अभिषेक सिंह के नेतृत्व में नायब तहसीलदार विनय प्रभाकर व जीयनपुर एसएचओ दिनेश यादव को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed