फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Joint Secretary Higher Education will come on 19

19 को आएंगे ज्वाइंट सेक्रेटरी हायर एजुकेशन

Mon, 16 Sep 2019 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Joint Secretary Higher Education will come on 19
आजमगढ़। राज्य विश्वविद्यालय के लिए सठियांव ब्लाक के मोहब्ब्तपुर में चिह्नित की गई भूमि का सर्वे करने के लिए संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा डॉ. अमित भारद्वाज 19 सितंबर को जनपद में होंगे। सर्वे के बाद उनकी रिपोर्ट पर शासन भूमि के चयन पर अंतिम मुहर लगाएगा। इसके बाद निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था का चयन होगा और निर्माण के लिए आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए शासन ने 50 एकड़ भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव तलब किया था। काफी जद्दोजहद के बाद जिला प्रशासन की ओर से सठियांव ब्लाक के मोहब्बतपुर में 37.50 एकड़ भूमि चयनित की गई थी। रास्ते के लिए और शेष अन्य भूमि खरीद का प्रस्ताव कर लगभग एक माह पहले शासन को भेजा गया था। डीएम एनपी सिंह ने मुख्य सचिव से बात कर भूमि चयन पर सैद्धांतिक सहमति देने की मांग की थी। ताकि भूमि को विवि के नाम किया जा सके। इस पर शासन की ओर से संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा डॉ. अमित भारद्वाज को जमीन का सर्वे करने की जिम्मेदारी दी गई है। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश वर्मा ने बताया कि संयुक्त सचिव 19 सिंतबर को जनपद पहुंचेंगे। जमीन की सर्वे करने के बाद वो रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे। इसके बाद इस पर अंतिम मुहर लगेगी। जमीन फाइनल होने पर इसे विवि के नाम किया जाएगा और निर्माण के कार्यदायी संस्था तय की जाएगी। संस्था निरीक्षण के बाद निर्माण के लिए इस्टीमेट तैयार करेगी, जिसे शासन की ओर से मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन

शासन की ओर से आजमगढ़ में विवि की स्थपना के लिए चिह्नित भूमि की सर्वे के लिए ज्वाइंट सेक्रेटरी डॉ. अमित भारद्वाज को भेजा गया है। वो 19 सितंबर को आजमगढ़ आएंगे। जमीन के सर्वे के बाद अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। - ज्ञान प्रकाश वर्मा, क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed