फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Joint magistrate listened to people's problems in chaupal

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने चौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्या

Wed, 04 Nov 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Joint magistrate listened to people's problems in chaupal
अमिलो। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने बुधवार को सठियांव विकास खंड के ग्राम पंचायत सिकंदरपुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी। उन्होंने संबंधित विभाग को शिकायती प्रार्थना पत्रों को सौंपते हुए उनके निस्तरण का निर्देश दिया। कहा कि अगले रविवार को इसकी समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने ग्राम पंचायत सिकंदरपुर में चौपाल लगाई और गांव में जाकर भौतिक सत्यापन करके समस्या व विकास कार्यों का भी जायजा लिया। चौपाल में अलग अलग विभागों से संबंधित 11 काउंटर बनाए गए थे। जन समस्या को शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से फरियाद की जा सकती थी। शिकायती पंजीकरण काउंटर पर 31 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। कृषि विभाग काउंटर पर आधा दर्जन, खाद्य एवं रसद विभाग काउंटर पर 41, जिला प्रोबेशन काउंटर पर 40, शिक्षा विभाग के काउंटर पर 17, राजस्व विभाग के काउंटर पर दो, बाल विकास परियोजना के काउंटर पर 194 तथा आजिविका मिशन के काउंटर पर एक स्वयं सहायता समूह गठन कर महिलाओं को इसे लाभ की जानकारी दी गई। समाज कल्याण के काउंटर पर 12, श्रम विभाग के काउंटर पर 30, स्वास्थ्य विभाग काउंटर पर 71, टीकाकरण के चार आवेदन पत्र प्राप्त हुए। स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास परियोजना का प्रार्थना पत्र मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जबकि अन्य प्रार्थना पत्रों का निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया। समाधान रविवार से पहले करने की हिदायत दी गई। चौपाल में मनोज सेठ ने विधायक निधि से निर्गत 80 हजार रुपये दो साल बाद भी न मिलने का मामला उठाया। बीमारी के लिए उसे दो साल पहले धनराशि निर्गत की जा चुकी। गांव में निरीक्षण के दौरान पोखर व चकरोड पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। इस मौके पर बीडीओ बाबू राम पाल, तहसीलदार अनिल कुमार पाठक, नायब तहसीलदार इस्लामुलहक फरीदी ,बाल विकास परियोजना अधिकारी रामप्रवेश, डिप्टी सीएमओ डा. संजय कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed