फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Joint GST Commissioner accused of taking bribe during meeting with traders in Azamgarh

UP: ज्वाइंट जीएसटी कमिश्नर पर व्यापारी ने लगाया घूस लेने का आरोप, अधिकारी ने खुद को बताया सोने का खरा सिक्का

Sat, 17 Jan 2026 08:10 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 17 Jan 2026 08:10 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में व्यापारी संवाद में ज्वाइंट जीएसटी कमिश्नर पर घूस लेने का आरोप लगाया गया। उधर, इस मामले को कमिश्नर ने  कार्यक्रम में रोमांच बढ़ाने वाली बात बताया। उन्होंने खुद को सोने का खरा सिक्का बताया। 

विज्ञापन
Joint GST Commissioner accused of taking bribe during meeting with traders in Azamgarh
बैठक में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले में जीएसटी विभाग की ओर से शनिवार को हरिऔध कला केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब एक व्यक्ति ने ज्वाइंट जीएसटी कमिश्नर पर दो लाख रुपये घूस मांगने का आरोप लगाया। हालांकि कमिश्नर ने उक्त व्यक्ति के आरोपों को निराधार बताते हुए इसे कार्यक्रम में रोमांच पैदा करने वाला कदम बताया।

विज्ञापन


शासन के निर्देश के क्रम में जीएसटी विभाग की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी के साथ ही मुख्य राजस्व अधिकारी भी मौजूद थे। मंच के जरिए व्यापारी अपनी बातों को रख रहे थे। इसी दौरान बजरंग बहादुर सिंह को मंच पर बुलाया गया। मंच पर पहुंचते ही उसने खुद को भाजपा नेता बताते हुए ज्वाइंट जीएसटी कमिश्नर श्रीराम सरोज पर दो लाख रुपये घूस मांगने का आरोप लगा दिया। इसके बाद कार्यक्रम में हंगामा मच गया। 
विज्ञापन


व्यापारी ने लगाया गंभीर आरोप
बजरंग बहादुर सिंह ने बताया कि 2024 में हमारे भतीजे की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। शासन की ओर से सीएम दुर्घटना बीमा योजना के तहत व्यापारियों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि मिलती है। हमने फाइल लगाई और जब हम इनसे मिलने गए तो इन्होंने कहा कि हमसे मत मीलिए जाके शुक्ला जी से मीलिए। जब हम इनके चंगु-मंगु के पास पहुंचते थे तो उनके द्वारा दो लाख रुपये की मांग की जाती थी। पैसा न मिलने पर इनके द्वारा हमारी फाइल को रिजेक्ट कर दिया गया। आज हमने मंच के जरिए अपनी बात को उठाई है। आगे हम इसकी शिकायत डीएम और सीएम से भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: मुझे बचा लो... चिल्लाते हुए कुएं में कूद गया युवक, 24 घंटे से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन; नहीं मिला सुराग

ज्वाइंट जीएसटी कमिश्नर ने फिल्म से की घटना की तुलना

इस संबंध में पूछे जाने पर ज्वाइंट जीएसटी कमिश्नर श्रीराम सरोज ने पूरे घटनाक्रम की तुलना फिल्म से कर दी। उन्होंने कहा कि एक फिल्म में एक हीरो होता है, एक विलेन होता है। फिल्म तब बनती है जब उसमें विलेन भी हों। कहा कि उन्होंने कार्यक्रम का रोमांच भी बढ़ाया। बाकी श्रीराम सरोज क्या हैं, इसे आपने कार्यक्रम में सुना। श्रीराम सरोज पूरी तरह से सोने पर खरा हैं। इस व्यवहार के लिए उनकी आत्मा पर चोट होगी। इनके द्वारा जिस बीमा योजना की बात की जा रही है उसे शासन स्तर से ही खारिज किया जा चुका है। यह सारे आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं। वह कौन हैं मैं उन्हें जानता भी नहीं हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed