फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Joint employees union started again after being postponed for two days

दो दिन स्थगित रहने के बाद फिर शुरू हुआ संयुक्त कर्मचारी संघ

Fri, 17 Dec 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Joint employees union started again after being postponed for two days
सगड़ी तहसील पर अपनी मागों को लेकर प्रदर्शन करते लेखपाल। - फोटो : AZAMGARH
लेखपाल अमित कुमार सिंह और अधिवक्ता प्रतीश यादव में मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कर्मचारी प्रांतीय सम्मेलन में लखनऊ गए थे, जिसके चलते धरना-प्रदर्शन दो दिन स्थगित रहा। लौटने के बाद अधिवक्ता की गिरफ्तारी के लिए संयुक्त कर्मचारी संघ शुक्रवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लेखपाल संघ ने कहा अगर अधिवक्ता की गिरफ्तारी नहीं की गई तो हम लोग कार्य का भी बहिष्कार करेंगे। इस दौरान कर्मचारियों ने तहसील परिसर में नारेबाजी की। अधिवक्ता को गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद कर्मचारी तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। धरने को संबोधित करते हुए लेखपाल संघ के अध्यक्ष उत्तम सिंह ने कहा कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज तो कर लिया, लेकिन अधिवक्ता को गिरफ्तार नहीं कर रही है। यदि शीघ्र अधिवक्ता की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हमारा आंदोलन और तेज होगा। निजामुद्दीन ने कहा कि सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। संघ के मंत्री अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि धरना-प्रदर्शन के चलते ही पुलिस को मुकदमा दर्ज करना पड़ा। अब गिरफ्तारी के लिए कार्य बहिष्कार करना पड़ेगा। लेखपाल संघ उपशाखा सगड्ऱी, मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ शाखा सगड़ी, अमीन संघ शाखा सगड़ी, तहसील के समस्त कार्यालय एवं न्यायालय के कर्मचारियों की उपस्थिति रही। इस मौके पर राजकुमार सिंह, राम सागर सोनी, दीपक यादव, हरिकेश यादव, आशा, आकांक्षा यादव, अनीता चौहान, महेश यादव, संतोष सिंह, इंदू सिंह, अमित सिंह, आशुतोष झा, जनार्दन सिंह, नंदकिशोर, उदय प्रताप, मुन्ना राम, जनार्दन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed