फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   jila panchayat adhyaksh election in azamgarh Samajwadi party nominated Vijay Yadav son of former minister Durga Prasad

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: आजमगढ़ में सपा ने पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद के पुत्र विजय यादव को बनाया प्रत्याशी

Thu, 03 Jun 2021 04:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 03 Jun 2021 04:07 PM IST
सार

आजमगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी सपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुकी है। जबकि सपा के गढ़ में सत्तारूढ़ भाजपा और बसपा भी इस कुर्सी को हासिल करने के लिए जोर लगाएगी। ऐसे में सपा ने पूर्व मंत्री के बेटे पर बड़ा दांव लगाया है। 
 

विज्ञापन
jila panchayat adhyaksh election in azamgarh Samajwadi party nominated Vijay Yadav son of former minister Durga Prasad
पूर्वमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के पुत्र पूर्व प्रमुख विजय यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। सेठवल जिला पंचायत सीट से विजय हासिल करने वाले जिला पंचायत सदस्य व पूर्वमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के पुत्र विजय यादव को पार्टी ने  प्रत्याशी घोषित किया है।

विज्ञापन


वहीं सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव को एक बार फिर से पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जनपद के सदर विधानसभा सीट से नौ बार विधायक पद का चुनाव जीते पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के बड़े सुपुत्र एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय यादव इस बार जिला पंचायत क्षेत्र के सेठवल सीट से चुनाव लड़े थे।
विज्ञापन


चुनाव जीतने के बाद समाजवादी पार्टी की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित करने के लिए जिला कमेटी से प्रस्तावित नामों की सूची मांगी गई थी। जिसमें विजय यादव के साथ ही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पप्पू कुमार यादव ने इस पद के लिए अपना दावा ठोका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

jila panchayat adhyaksh election in azamgarh Samajwadi party nominated Vijay Yadav son of former minister Durga Prasad
आजमगढ़ जिलाध्यक्ष बने हवलदार यादव - फोटो : अमर उजाला
सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की मानें तो उन्होंने खुद विजय यादव के नाम का प्रस्ताव दिया जिस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सहर्ष स्वीकृति देते हुए एक बार फिर से उन्हें जिला संगठन की जिम्मेदारी सौंपी।

बता दें कि आजमगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी सपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुकी है। जबकि सपा के गढ़ में सत्तारूढ़ भाजपा और बसपा भी इस कुर्सी को हासिल करने के लिए जोर लगाएगी। यहां कुर्सी ज्यादातर सपा और बसपा के बीच ही झूलती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed