फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Jewelry stolen from the temple in Azamgarh

आजमगढ़ में मंदिर से प्रतिमा पर चढ़े जेवरात चोरी

Thu, 18 Jun 2020 06:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Jewelry stolen from the temple in Azamgarh
दीदारगंज थाना क्षेत्र के खेतापट्टी स्थित शिव दुर्गा श्री राम जानकी में चोरी के बाद मौके पर जुटे ? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के खेतापट्टी गांव स्थित मंदिर में घुसे चोरों ने डेढ़ सौ छोटे-बड़े घंटों के साथ ही प्रतिमा पर चढ़ाए गए जेवरात व दान पेटिका के नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाबत पुजारी ने थाने पर अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

खेतापट्टी गांव में शिव-दुर्गा राम जानकी मंदिर स्थित है। रोज की भांति बुुधवार की शाम पुजारी गंगादास मंदिर बंद कर चले गए। रात में अज्ञात चोर मंदिर में घुसे और मंदिर में लगे डेढ़ सौ छोटे-बड़े घंटे के साथ ही मां दुर्गा प्रतिमा पर चढ़े सोने का टीका, बाला व आधा किग्रा चांदी का मुकुट, हनुमान जी का चांदी का मुकुट उठा ले गए। इसके अलावा चोरों ने दान पेटिका में जमा धनराशि पर भी हाथ साफ कर दिया। सुबह होने पर घटना की जानकारी हुई तो पुजारी के जहां होश उड़ गए तो वहीं ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। सूचना पर एसओ दीदारगंज धर्मेंद्र सिंह मयदल बल मौके पर पहुंच गए। मौका मुआयना करने के बाद एसओ ने मंदिर के दान पेटिका में पांच हजार रुपये का दान भी किया। वहीं घटना के बाबत पुजारी गंगा दास ने दीदारगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed