फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Jewellery purchases remain subdued even during the wedding season due to inflation

Azamgarh News: महंगाई के कारण सहालग सीजन में भी गहनों की खरीदारी फीकी

Mon, 12 May 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Jewellery purchases remain subdued even during the wedding season due to inflation
आजमगढ़। एक जनवरी से लगातार सोने के दाम आसमान छू रहे हैं। वर्तमान में सहालग का सीजन चल रहा है। इसके बाद भी दुकान पर ग्राहकों की संख्या कम है। जो ग्राहक पहुंच रहे हैं, वह भी हल्के फुल्के गहनों की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस समय सोना 99600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है। सोना अधिक महंगा होने से सराफा बाजार में लगभग सन्नाटे की स्थिति बनी है। दुकानदारों का कहना है कि अधिकतर लोग अपने पुराने गहनों को बदल करके नई ज्वैलरी खरीद रहे हैं। इससे हमें केवल मेकिंग चार्ज का ही फायदा हो रहा है। इसके अलावा नई ज्वैलरी खरीदने वाले हल्के आइटम्स को पसंद कर रहे हैं। ताकि यह दिखने में भारी और दाम में कम हों। कुल मिलाकर भारी गहने खरीदने वालों की संख्या काफी कम है।
विज्ञापन

बोले दुकानदार
बड़े आइटम की बिक्री तो नही हो रही है। छोटे आइटम ही बिक रहे हैं। सोना इतना महंगा होता जा रहा है कि लोग जैसे तैसे शादी निपटा रहे हैं। लोग अपनी जरूरत से कम सोना खरीद रहे हैं। फिलहाल बाजार ऐसे ही चल रहा है।-अशोक अग्रवाल, सराफा कारोबारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिनके घर में सोना नहीं है, वहीं लोग इस समय नया सोना ले रहे हैं। बाकी जिनके घर शादी है वह पुराना सोना बदलकर कर नई ज्वैलरी बनवा रहे हैं। इससे हमें केवल मेकिंग चार्जेस मिलता है। सोना सस्ता हो जाए तभी कुछ कहा जा सकता है।-रवि प्रकाश तिवारी, सराफा कारोबारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed