फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Jan Chaupal: Someone complained about pension and someone about toilet

जन चौपाल: पेंशन तो किसी ने शौचालय के संबंध में की शिकायत

Sat, 07 Mar 2026 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Jan Chaupal: Someone complained about pension and someone about toilet
ग्राम पंचायत डीह में जन चौपाल लगाकर समस्याएं सुनते सीडीओ। संवाद
सठियांव। विकास खंड के ग्राम पंचायत डीह में शुक्रवार को आयोजित जन चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी परिक्षित खटाना पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए। जन चौपाल में ग्रामीणों ने अपने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इसमें लचिया देवी ने पेंशन संबंधित शिकायत दर्ज कराई, जबकि श्याम देवी ने विधवा पेंशन और शौचालय संबंधी प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कुल मिलाकर 19 विभिन्न योजनाओं से जुड़े प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से कुछ का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बाकी प्रार्थना पत्रों की पात्रता जांच कर लाभ दिलाने का आदेश दिया गया।चौपाल से लौटते समय मुख्य विकास अधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमिलो का निरीक्षण किया। इस दौरान एमडीएम (मिड-डे मील) का अभिलेख अपूर्ण मिला, जबकि एमडीएम वितरण किया जा चुका था। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और अभिलेखों को पूर्ण कर सही तरीके से बनाए जाने के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी सीधे ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे और कंप्यूटर कक्ष, प्रधान सहायक कक्ष, खंड विकास अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण कर अभिलेखों और रख-रखाव से संबंधित जानकारी ली। साफ-सफाई, लम्बित पत्रावलियों के त्वरित निस्तारण और कार्यालय परिसर में खंड विकास अधिकारी के लिए आवास निर्माण के निर्देश भी दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed