{"_id":"64418ade58c98d5b080a21c4","slug":"jamsar-village-will-be-re-counted-under-the-supervision-of-cctv-cameras-azamgarh-news-c-20-1-164511-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में दोबारा होगी जमसर गांव की मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में दोबारा होगी जमसर गांव की मतगणना
विज्ञापन
लाटघाट। अजमतगढ़ ब्लाॅक के जमसर गांव में हुए ग्राम प्रधान चुनाव की मतगणना फिर से होगी। कोर्ट के आदेश पर 21 अप्रैल शुक्रवार की सुबह 9 बजे से कलेक्ट्रेट में सीसी टीवी की निगरानी में मतगणना कराई जाएगी। बता दें कि यहां एक वोट के अंतर से हार जीत हुई थी। परिणाम घोषित होने के बाद दूसरा पक्ष तहसील न्यायालय में दोबारा मतगणना कराए जाने के लिए याचिका दाखिल किया था। जमसर गांव में 19 अप्रैल 2020 को पंचायत चुनाव का मतदान हुआ था। 2 मई 2020 को मतगणना हुई थी। मतगणना में जमसर ग्राम सभा के प्रधान पद के प्रत्याशी सविता पत्नी रामाश्रय राय 582 मत पाकर दूसरे स्थान पर रही और रंजना राज पत्नी मनीराम को 583 मत पाकर विजई हुई थीं। सविता द्वारा कई बार रिकाउंटिंग के लिए कहा गया पर रिकाउंटिंग न कराकर आनन-फानन में परिणाम घोषित कर दिया गया था। इस मामले को लेकर सविता राय ने सगड़ी तहसील के एसडीएम न्यायालय में याचिका दाखिल कीं थीं। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने जमसर गांव की 21 अप्रैल 2023 को मतगणना कराने का निर्णय लिया था। जबकि दूसरे पक्ष द्वारा हाईकोर्ट में अपील दाखिल की गई। जिसमें 19 अप्रैल को दोनों पक्ष को सुनते हुए बहस हुई और अपील में न्यायमूर्ति ने मतगणना स्थगित करने से मना कर दिया। कहां मतगणना हम नहीं रोकेंगे।
जमसर गांव की मतगणना सुबह 9 बजे से द्वितीय तल कलेक्ट्रेट पर कमरा नंबर 50 में होगी। जिसमें तहसीलदार सगड़ी शक्ति प्रताप सिंह और बीडीओ संतोष कुमार यादव रहेंगे। दो पार्टी मतगणना के लिए लगाई गई है। मतगणना सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।
- राजीव रतन सिंह, एसडीएम सगड़ी।
विज्ञापन
जमसर गांव की मतगणना सुबह 9 बजे से द्वितीय तल कलेक्ट्रेट पर कमरा नंबर 50 में होगी। जिसमें तहसीलदार सगड़ी शक्ति प्रताप सिंह और बीडीओ संतोष कुमार यादव रहेंगे। दो पार्टी मतगणना के लिए लगाई गई है। मतगणना सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।
विज्ञापन
- राजीव रतन सिंह, एसडीएम सगड़ी।