फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Jamsar village will be re-counted on the orders of the court

Azamgarh News: कोर्ट के आदेश पर जमसर गांव की फिर से होगी मतगणना

Thu, 23 Mar 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Jamsar village will be re-counted on the orders of the court
अजमतगढ़ ब्लाक के जमसर गांव के संपन्न हुए ग्राम प्रधान चुनाव की मतगणना फिर से होगी। इसके लिए कोर्ट ने आगामी 21 अप्रैल की तारीख तय की है। बता दें कि यहां पर एक वोट के अंतर से हार-जीत हुई थी। परिणाम घोषित होने के बाद दूसरा पक्ष तहसील न्यायालय में दोबारा मतगणना कराए जाने के लिए याचिका दाखिल किया था। कोर्ट के आदेश पर अब दोबारा इस गांव की मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन

जमसर गांव में 19 अप्रैल 20 21 को पंचायत चुनाव का मतदान हुआ था और 2 मई 2021 को मतगणना हुई थी। मतगणना में जमसर ग्राम सभा के प्रधान पद के प्रत्याशी सविता पत्नी रामाश्रय राय 582 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं, और रंजना राज पत्नी मनीराम 583 मत पाकर विजई हुई थी। जीत- हार के बीच सिर्फ एक वोट का अंतर रहा। सविता द्वारा कई बार रिकाउंटिंग के लिए कहा गया ,पर काउंटिंग न करा कर आनन- फानन में विजेता की घोषणा कर दी गई। इस मामले को लेकर सविता ने तहसीलदार कोर्ट सगड़ी में याचिका दाखिल किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने जसमर गांव की 21 अप्रैल 2023 को अजमतगढ़ सभागार में पुन: मतगणना कराने का आदेश दिया है। पंचायत चुनाव में कुल सात प्रत्याशी मैदान में रहे। कुल 3234 मतदाताओं ने से 1847 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतगणना के दौरान 92 मत खारिज किए गए और 1755 मत ही मान्य हुआ । जिसमें रंजना राज को 583, सविता राय को 582, कौशल्या को 238, ममता को 224, शैलेश को 67, अनुराधा को 28 और सरिता को 33 मत मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed