{"_id":"5d7e73b68ebc3e015f5665f0","slug":"jam-shop-vendors-take-out-a-procession-azamgarh-news-vns4839688136","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेला-खोमचा वालों ने मंडियों में किया हंगामा, बंद कराने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेला-खोमचा वालों ने मंडियों में किया हंगामा, बंद कराने की कोशिश
बेलइसा मंडी में दुकानदारों को दुकान बंद करने के लिए प्रदर्शन करते ठेला और खोमचा वाले।
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
आजमगढ़। पुलिस प्रशासन की ओर से सड़क की पटरियों पर ठेला-खोमचा लगाने पर लगाई गई रोक से नाराज ठेला-खोमचा विक्रेताओं ने रविवार को भी अपना धंधा बंद रखा। लामबंद हुए ठेला-खोमचा वालों ने जुलूस निकाला और मुख्य चौक से बेलइसा मंडी पहुंच कर हंगामा किया। इस दौरान मंडियों की दुुकानों को भी बंद कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद सड़कों की पटरियों से अतिक्रमण हटवाने व जाम के झाम से मुक्ति को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो उठा है। दो-तीन दिनों से लाउडस्पीकर द्वारा सूचना प्रसारित कराई जा रही है कि पटरियों पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदार अपना अतिक्रमण हटा ले। इसके साथ ही ठेला-खोमचा वालों को भी निर्देशित किया जा रहा है कि वे सड़क की पटरियों पर ठेला-खोमचा लेकर नहीं निकलें। पुलिस प्रशासन ने इसके लिए 14 सितंबर तक का समय भी निर्धारित किया था। इसे लेकर ठेला-खोमचा वाले अब पूरी तरह से आक्रोशित हो उठे है। शनिवार से ही इनके द्वारा शासन के इस फरमान का विरोध किया जाना शुरू कर दिया गया है। शनिवार को जहां शहर कोतवाली का घेराव किया गया था तो वहीं रविवार को दलालघाट से जुलूस की शक्ल में ठेला-खोमचा वाले निकले और मुख्य चौक स्थित मंडी में पहुंच कर हंगामा किया। इसके पश्चात ठेला-खोमचा वालों का जुलूस बेलइसा मंडी पहुंचा और वहां भी प्रशासन की कवायद का विरोध करते हुए जम कर नारेबाजी करने के साथ ही दुकानों को बंद कराने का प्रयास किया गया। ठेला खोमचा वालों ने ऐलान किया कि शासन-प्रशासन के इस कवायद का पुरजोर विरोध किया जायेगा। मंडियों को बंद कराने के साथ ही जरूरत पड़ने पर बाजार भी बंद कराया जायेगा। प्रदर्शन करने वालों में लटठु सोनकर, प्रदीप, गुड्डू, राजकुमार, राजू, रनवीर, राजेश, झिनक, विक्की, चंदा सोनकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।