फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Jam in opposition to liquor shop

शराब की दूकान के विरोध में जाम

Mon, 03 Apr 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 03 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Jam in opposition to liquor shop
शराब की दूकान के विरोध में जाम
नगर पंचायत जीयनपुर के मुख्य मार्ग से शराब की दूकान हटाकर अजमतगढ़ मार्ग पर स्थित एक स्कूल के समीप शराब की दूकान खोलने से नाराज बाजार के लोग रविवार को आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। पिछले दिनों बैठक में जिलाधिकारी ने स्कूल और धार्मिक स्थल के पास शराब की दूकान न खोलने का निर्देश दिया था लेकिन इसका पालन नहीं किया जा रहा है। कोतवाल ने बताया कि किसी सक्षम अधिकारी के आदेश से ही शराब की दूकान हटाई जा सकती है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल हाईवे पर खुली शराब की दूकानें हटाने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में जीयनपुर कस्बे में स्थित देशी शराब की दूकान को 31 मार्च को हटा दी गई। यह दूकान जीयनपुर के अजमतगढ़ मुख्य मार्ग पर खोल दी गई है। इससे 50 मीटर की दूरी पर शिव बालिका इंटर कालेज और सनराइज इंटर कालेज स्थित है। विद्यालय के पास शराब की दूकान खुलने से नाराज बाजार के लोग रविवार की सुबह दस बजे आक्रोशित होकर कस्बे में जीयनपुर-अजमतगढ़ मार्ग जाम कर दिया। बाजारवासियों का कहना है कि स्कूल के बगल में शराब की दूकान खुलने से छात्राओं का स्कूल जाना दूभर हो जाएगा।
विज्ञापन


उधर, जाम लगने की सूचना पर जीयनपुर कोतवाल संजय वर्मा मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने एक घंटे बाद जाम समाप्त करा दिया। कोतवाल का कहना है कि दूकान बंद कराने के लिए किसी सक्षम अधिकारी से आदेश लेकर आएं। फिर कार्रवाई की जाएगी। जाम करने वालों में सुभागी, बीना, संगीता, लाली, उषा, भोलू, आफताब, निर्मला, पुष्पा, कलाम, रामधनी, मुखलाल, जयराम, फरमान, प्रदीप, फिरोज, सलीम, रिंकू कुरैशी, मुन्ना सोनकर, ज्ञानेश्वर मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed