फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Jam in Jeyanpur market, police sweating profusely

Azamgarh News: जीयनपुर बाजार में जाम, पुलिस के छूटे पसीने

Thu, 11 Dec 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Jam in Jeyanpur market, police sweating profusely
27 जीयनपुर बाजार में लगा जाम, वाहनों की लगी लंबी कतारें। संवाद
सगड़ी। जीयनपुर बाजार में बुधवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। गोरखपुर–आजमगढ़, दोहरीघाट, अजमतगढ़ और बिलरियागंज मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। करीब चार घंटे जाम लगने से यात्री फंसे रहे और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
विज्ञापन

गोविंद साहब मेले के चलते जीयनपुर चौक और आसपास के रास्तों पर वाहनों की भीड़ लगातार बढ़ती रही, जिससे हालात और बदतर हो गए। अजमतगढ़ और बिलरियागंज की ओर से आने वाले वाहन जाम में घंटों फंसे रहे, वहीं गोरखपुर से आजमगढ़ व आजमगढ़ से गोरखपुर जाने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम हटाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटों की मेहनत के बाद भी स्थिति सामान्य होने में देर लगी। जाम के झाम में आमजन सहित यात्री पूरे दिन परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed