{"_id":"5762e3624f1c1b144311c0e9","slug":"jam-against-power-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती के विरोध में जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती के विरोध में जाम
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Thu, 16 Jun 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
शहर के बाजबहादुर मुहल्ले में बिजली कटौती के विरोध में जाम करते लोग
नगर क्षेत्र में हो रही अघोषित कटौती और बार-बार हो रहे फाल्ट से आजीज बाजबहादुर मुहल्ले के लोगों ने गुरुवार की देर शाम साढ़े सात बजे के करीब आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान विभाग के विरोध में जमकर नारेबाजी की। सूचना पाकर मौके पहुंचे शहर कोतवाल ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
बता दें कि पिछले दस दिनों से बाजबहादुर मुहल्ले में विद्युत तारों में फाल्ट के कारण लोग परेशान हैं। ऊपर से हो रही अघोषित कटौती कोढ़ में खाज का काम कर रही है। बिजली न रहने से रोजेदार काफी परेशान थे। शिकायत पर कहीं भी सुनवाई न होने से गुस्साए रोजेदार गुरुवार की देर शाम साढ़े सात बजे सड़क पर उतर गए और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान रोजेदार विभाग के बड़े अधिकारी को मौके पर बुलाने को लेकर अड़े थे। उनका कहना था कि जब तक कोई अधिकारी आकर बेहतर आपूर्ति का वादा नहीं करता जाम समाप्त नहीं होगा। इरोजेदारों ने सदर विधायक के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। सूचना पर लगभग सवा आठ बजे के करीब जाम स्थल पर पहुंचे शहर कोतवाली प्रभारी ईशा खां को भी लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।