{"_id":"625b0b2bb9609a433b5442cf","slug":"jai-bajrangi-jai-hanuman-sankatmochan-kripanidhan-azamgarh-news-vns648685520","type":"story","status":"publish","title_hn":"जय बजरंगी, जय हनुमान, संकटमोचन कृपानिधान...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जय बजरंगी, जय हनुमान, संकटमोचन कृपानिधान...
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में शनिवार को हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह से ही मंदिरों में बजरंग बली के दर्शन-पूजन को भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान मंदिरों में हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिरों में बज रहे घंटा-घडिय़ाल और लग रहे बजरंग बली के जयकारों से क्षेत्र गूंजते रहे। हनुमान जयंती पर शनिवार को नगर के अन्नतपुरा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में सुबह से ही पूजन-अर्चन को भक्तों का तांता लगा रहा। हनुमानगढ़ी में महाबली का भव्य श्रृंगार किया गया। भक्तों ने हनुमान जी का दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। देर शाम तक दर्शन-पूजन को भक्तों के आने का सिलसिला जारी था। इस दौरान चल रहे भजन-कीर्तन के समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसी प्रकार बड़ादेव स्थित हनुमान जी के मंदिर को फूलों और विद्युत झालरों से सजाया गया। इस दौरान बज रहे घंटा-घडिय़ाल और लग रहे जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। देर शाम हनुमान जी की भव्य आरती उतारी गई और भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं नगर क्षेत्र के एलवल मुहल्ला स्थित श्रीलाल मंदिर पर पवन पुत्र हनुमान की जयंती पर सुबह से ही मुहल्ले की महिलाओं, पुरुषों ने पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान लग रहे श्रीराम और जय बजरगं बली के जयकारों से क्षेत्र गूंजता रहा। इस दौरान महिलाओं ने जै हनुमान लला आदि भजनों की प्रस्तुती दी।
बजरंग बली और महादेव के जयकारों से गूंजा क्षेत्र
रानी की सराय। क्षेत्र के रानी के पोखरा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सुबह पूजन-आरती के बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान लग रहे जय बजरंग बली और हर-हर महादेव के जयकारों और घंटा-घडिय़ाल के आवाज से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। हनुुमानगढ़ी में हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती बड़े ही धूमधाम तरीके से मनाई गई। इस अवसर पर हनुमान मंदिर को फूल व मालाओं के साथ झालरों से भव्य रूप से सजावट करवाया गया। ब्राह्मणों ने विधि-विधान से मुख्य यजमान संजय जायसवाल, ऋषि चौरसिया, रिमझिम गुप्ता के हाथों से हवन-पूजन शुरु कराया गया। आरती के दौरान घंटा-घड़ियाल के जयकारों से क्षेत्र गूंजता रहा। सुंदरकांड का सस्वर पाठ किया गया। इसके बाद हनुमान चालीसा का भी पाठ कर विधि विधान से हवन किया गया। पूरे दिन दर्शन-पूजन को भक्तों का तांता लगा रहा। हनुमंत लाल की आरती के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे के दौरान राजू जायसवाल, संतोष साहू, सर्वेश गुप्ता, पंकज राठौर, पिंटू गुप्तान, सौरभ जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
धूमधाम से मना श्रीराम-जानकी मंदिर का चौथा वार्षिकोत्सव
अंबारी। माहुल नगर पंचायत के श्रीरामलीला मैदान स्थित श्रीराम जानकी मंदिर का चौथा वार्षिकोत्सव शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हवन-पूजन और कीर्तन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। देर शाम आयोजित भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रीरामलीला मैदान स्थित श्रीराम-जनकी मंदिर के चौथे वार्षिकोत्सव पर शुक्रवार को सुबह से हरिकीर्तन शुरू हुआ। 24 घंटे तक श्रीराम नाम का कीर्तन सपंन्न होने के बाद हवन का आयोजन किया गया। जयश्रीराम और जय श्रीकृष्ण के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर पंडित धरणीधर पांडेय, सुजीत जायसवाल आशु, संजय मोदनवाल, संतोष मोदनवाल, शंकर प्रसाद अग्रहरी, सचिन मोदनवाल, तालुकदार यादव आदि मौजूद रहे। संवाद